10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरबा
Video Gallery : हरेली पर आयोजित होंगे रंगारंग कार्यक्रम, छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर की होगी प्राणप्रतिष्ठा
Play video

Video Gallery : हरेली पर आयोजित होंगे रंगारंग कार्यक्रम, छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर की होगी प्राणप्रतिष्ठा

- लोक संस्कृतिक के संरक्षण के लिए समिति का किया गया है गठन

Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Aug 07, 2018

कोरबा. छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति संवर्धन सेवा समिति ने भवानी मंदिर के सपीम छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में लोकपर्व हरेली शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठान किया जाएगा। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम एवं लक्ष्मण मस्तूरी की गायन प्रस्तुति होगी। समिति ने मंगलवार को पे्रस वार्ता में बताया कि छत्तीसगढिय़ा संस्कृति विलुप्त होती जा रही है। लोक संस्कृतिक के संरक्षण के लिए समिति का गठन किया गया है। समिति करीब 13 साल से छत्तीगसढ़ के उत्थान के लिए काम कर रही है।

छत्तीसगढ़ में लोकपर्व की शुरूआत हरेली से होती है। इसलिए छत्तीसगढ़ महतारी का प्राण प्रतिष्ठान हरेली पर्व के दिन शुक्रवार को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश का सभी पर्व धान की खेती को लेकर मनाया जाता है। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम होगा। प्रेस वार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति संवर्धन सेवा समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह प्रधान, महासचिव प्यारेलाल चौधरी, मुख्य संरक्षक हरिशचंद्र निषाद, संरक्षक यूआर महिलांगे उपस्थित थे।

स्थानीय अवकाश की मांग
छत्तीसगढ़ की हरियाली को लेकर हरेली का त्यौहार मनाया जाता है। हर साल हरेली पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता था, लेकिन इस साल अवकाश नहीं दिया गया है। जिससे लोगों में निराशा है। इस दौरान हरेली पर अवकाश की मांग की है।