1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौत से पहले फूट-फूटकर रोई सास, वीडियो में बोली- ‘मेरी बहू ने..’ कोरबा पुलिस जांच में जुटी

Korba Crime News: मेरी मौत का जिम्मेदार बहू है.. सास ने वीडियो जारी करने के बाद मौत को गले लगा लिया। कोबरा में सामने आए मामले से इलाके में सनसनी फैल गई..
less than 1 minute read
Google source verification
korba crime news

मृतक लक्ष्मी मानिकपुरी ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सास ने अपनी बहनों को वीडियो जारी करने के बाद मौत को गले लगा लिया। वीडियो में बहू को जिम्मेदार बताते हुए अपने साथ हुए घटनाओं को बताया। साथ ही मौत की जिम्मेदार भी बहू को बताया। पुलिस ने महिला का शव बरामद कर मामले की जांच में जुट गई है। इधर वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई। घटना को लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

Korba Crime News: मौत से पहले दिवार पर लिखी पूरी बात

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की लक्ष्मणबंध बस्ती का है। लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कमरे से 40 वर्षीय महिला की लाश बरामद की। मृतका की पहचान लक्ष्मी मानिकपुरी के रूप में हुई है। मौत से पहले मृतका ने दिवार पर पूरी बात लिखी थी। जिसमें महिला ने अपनी बहू को मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना से पहले हुआ था पारिवारिक विवाद

बताया जा रहा है कि घटना से पहले लक्ष्मी मानिकपुरी का अपने पति, बेटे और बहू के साथ विवाद हुआ था। विवाद के बाद महिला ने अपनी बहनों को एक वीडियो भेजा था। वीडियो में पारिवारिक विवाद से संबंधित बातें सामने आने की बात कही जा रही है। इसके कुछ समय बाद महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे।

हैंडराइटिंग एक्सपर्ट करेंगे लिखावट की जांच

मौत से पहले दिवार पर लिखे शब्दों की जांच की जा रही है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि दीवार पर लिखी गई लिखावट की जांच हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से कराई जाएगी। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।