नाबालिग छात्रा दुष्कर्म की शिकार
भिलाई/कोरबा. 10 वीं कक्षा की सीजी बोर्ड में मेरिट होल्डर रही नाबालिग छात्रा दुष्कर्म की शिकार हो गई। आरोपी युवक अपने तीन दोस्त के साथ मिलकर उसका अपहरण किया। इसके बाद उसके साथ अपनी मुंह काला कर उसे छोड़ दिया।
पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इस मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 366,376,34, 5 (ख), 6 पाक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
घटना 19 मई भिलाई के ग्राम मुरमुंदा नंदिनी की है। 17 वर्षीय पीडि़ता बिलासपुर संभाग की रहने वाली है। गर्मी की छुट्टियां बिताने अपने दीदी के घर घूमने के लिए आई थी। आरोपी विनोद राजपूत (25) भी उसके शहर का ही रहने वाला है। वह दो साल से उसके पीछे लगा हुआ था।
छात्रा को लालच देकर अपनी जांल में फंसा लिया था। जब पीडि़ता वह 19 मई को मुरमुंदा आई। तब विनोद भी अपने दो साथी आरोपी शैलेन्द्र कुमार पटेल (22) और रविन्द्र कुमार यादव (24) के साथ यहां रात करीब सात बजे पहुंच गया। पीडि़ता को बहला कर उसे बाहर बुलाया और कार में बैठाकर चला गया। पुलिस ने घटना के 10 दिन बाद जब आरोपी गिरफ्तार हो गए तब मामले का खुलासा किया।ये तीनों आरोपी कोरबा जिले के निवासी हैं।
कार में किया बालात्कार
आरोपी उसका अपहरण कर अपने गांव ले गया। पुलिस ने बताया कि कोरबी के पहले ग्राम जडग़ा में शैलेश और रविंद्र को उतार दिया। इसके बाद उसे रास्ते में कार को खड़ी कर उसके साथ बलात्कार किया। फिर उसे उसके घर के पास ले जाकर छोड़ दिया।
मेहमानी करने गई थी दीदी के घर
पीडि़ता 10 वीं सीजी बोर्ड की टॉपर छात्रा रही है। उसके माता पिता गर्मी के छुट्टी की वजह से बड़ी बेटी के घर भेज दिया था। ताकि कुछ दिन वहां जाकर मेहमानी कर सके लेकिन आरोपियों ने वहां पहुंच गए और वह दुष्कर्म की शिकार हो गई।
तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ जुर्म दर्ज कर जेल भेज दिया।
-चेतन साहू, टीआई, थाना नंदिनी भिलाई