कोरबा

VIP इलाके में देह व्यापार का खुलासा.. संदिग्ध हालत में मिली सात लड़कियां, दो युवक गिरफ्तार

Korba News : शहर के पॉश इलाके में चल रहे देह व्यापार का भांडा फूटा है। सात महिलाएं और दो पुरुषों को पकड़ा है। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
2 min read
Jul 09, 2023
Prostitution exposed, 7 girls found in suspicious condition
VIP इलाके में देह व्यापार का खुलासा.. संदिग्ध हालत में मिली सात लड़कियां

Chhattisgarh News : कोरबा। शहर के पॉश इलाके में चल रहे देह व्यापार का भांडा फूटा है। सात महिलाएं और दो पुरुषों को पकड़ा है। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि महाराणा प्रताप नगर के एक मकान में देह व्यापार की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी कर शनिवार दोपहर में कार्रवाई की। मकान की तलाशी ली। मकान से 10 लोगों को पकड़ा गया। इसमें सात महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने एक नबालिग लड़की को बरामद किया है। इसकी उम्र 18 साल से कम बताई जा रही है। पकड़ी गई महिलाओं में एक मकान मालकिन भी शामिल है। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया है।

पुलिस को मिल रही थी शिकायतें

बताया जाता है कि महाराणा प्रताप नगर के एक मकान में चलने वाले इस देह व्यापार के संबंध में पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थी। इस पर पुलिस नजर रख रही थी। शनिवार को पुलिस ने कोरबा सीएसपी विश्वदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में छापामार कार्रवाई की। इसमें सिविल लाइन के अलावा कोतवाली थाने के स्टॉफ भी शामिल थे।

सीसीटीवी कैमरा से निगरानी

CG NEWS : जिस मकान से देह व्यापार चलाया जा रहा था, इसके चारों ओर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। मकान के सामने और पीछे स्थित दरवाजे पर ताला लगा रहता है। मकान के अंदर उसी व्यक्ति को प्रवेश दिया जाता था, जो बतौर ग्राहक पहले से यहां आना-जाना करता था। नए और अंजान लोगों के लिए दरवाजा नहीं खुलता था।

माहौल हो रहा था खराब

पॉश इलाके में चल रहे देह व्यापार से लोगों में काफी नाराजगी है। धंधे का बुरा प्रभाव समाज पर पड़ रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से थोड़ी राहत मिली है।

Published on:
09 Jul 2023 04:49 pm