cg weather update बिलासपुर। पेंड्रा तक फैली मानसून द्रोणिका के बाद अब अरब सागर से नमी युक्त हवाएं चलने लगी हैं। इसके प्रभाव से आगामी 24 घंटे तक शहर समेत आसपास क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। शनिवार को दिन भर आकाश मेघमय रहा। मानसून द्रोणिका के पेंड्रा में सक्रिय रहने के कारण कोटा में 8, पेंड्रा में 4 और मरवाही में 5 सेंटीमीटर बारिश हुई।