
Road Accident: कुसमुंडा क्षेत्र में सड़क हादसे से एक युवक की मौत हो गयी है दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है दरअसल घटना बुधवार की बताई जा रही है। कुसमुंडा थाना अंतर्गत गेवरा बस्ती बाता-बिरदा होकर ग्राम खोडरी की ओर जाने वाले मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही डॉयल 112 की टीम मौके पर रवाना हुई।
खोडरी रोड पर एक नाला के पास तीन युवक घायल अवस्था में पड़े थे। पुलिस ने आनन-फानन में सभी को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही राहुल सारथी उम्र 25 साल निवासी सरईपाली उमरेली थाना पाली की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि दो घायल युवक युवराज सारथी और सुमित हरवंश का इलाज जारी है।
दुर्घटना का कारण बाइक की तेज रफ्तार बताई जा रही है। घायल युवराज भी सरईपाली उमरेली का रहने वाला है जबकि सुमित गेवरा बस्ती का निवासी बताया जा रहा है। दुर्घटना का कारण बाइक की तेज रफ्तार बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण युवक खोडरी बिरदा के बीच स्थित नाले के करीब खुद को संभाल नहीं सके और अनियंत्रित होकर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।
कुछ समय के बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर घायल युवकों पर पड़ी तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि कोरबा जिले में सड़क दुर्घटनाएं कम नहीं हो रही है। इससे लोगों में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।