बताया जा रहा है कि दुर्घटना सुबह लगभग साढ़े छह बजे की है। नगर पंचायत पाली के वार्ड क्रमांक 02 के उदय नगर में रहने वाली स्वाति दुबे 30 वर्ष डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षिका के पद पर पदस्थ थी। सुबह शिक्षिका किसी काम से स्कूटी पर सवार होकर गई थी। वापस लौटने के समय (CG Road Accident) पाली-पोड़ी मार्ग पर नानपुलाली के पास तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया और स्कूटी समेत स्वाति को लगभग 500 मीटर दूरी तक घसिटता रहा।