कोरबा

देखते ही देखत नदी में समा गया 24 साल का SECL कर्मी, 6 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था सतरेंगा

SECL employee Death: टापू में सेल्फी लेने की चाहत ने मौत के गाल में पहुंचा दिया। दरअसल सतरेंगा में पिकनिक मनाने गए SECL कर्मी की नदी में डूबने से मौत हो गई।
2 min read
Jul 07, 2026
SECL employee death
गोताखोर की टीम ने नदी से बरामद किया शव ( Photo - Patrika )

Korba News: दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए SECL कर्मी की सतरेंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। करीब 24 घंटे के बाद गोताखोरों की टीम ने शव बरामद किया है। सोमवार की देर शाम नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव नदी से बरामद किया। जिसके बाद पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

SECL employee Death: वापस लौट रहा था मृतक

पुलिस ने मृतक की पहचान कोरबा निवासी सुभांशु ध्रुव (24) के रूप में हुई है। वह अपने 6 दोस्तों के साथ रविवार को पिकनिक मनाने सतरेंगा पहुंचा था। जिसमें तीन युवतियां भी शामिल थीं। उन्होंने यहां पानी के बीच बने टापू में सेल्फी लेने की योजना बनाई, पर युवतियां एवं एक अन्य युवक ने मना कर दिया, तब सुभांशु एवं एक अन्य मित्र टापू में जाने लगे। सुभांशु का मित्र पानी पार कर पहले टापू में पहुंच गया, पर सुभांशु पीछे रह गया और बीच से ही वापस लौटने लगा था, तब यह घटना हुई। बता दें कि दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर है। वहीं नदी में गहराई का अहसास नहीं होने से सुभांशु ध्रुव डूब गया। इधर खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

परिवार के लिए दूसरा बड़ा झटका

Korba News: सोमवार सुबह नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। दिनभर चली कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम सुभांशु का शव पानी से बाहर निकाला जा सका। सुभांशु की मौत उसके परिवार के लिए दूसरा सबसे बड़ा झटका है। चार साल पहले उसके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद सुभांशु को अनुकंपा नियुक्ति के तहत SECL में नौकरी मिली थी। वह पिछले ढाई साल से SECL कोरबा क्षेत्र की सेंट्रल वर्कशाप में कार्यरत था। घर का एकमात्र कमाने वाला बेटा होने के कारण उसकी असमय मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

लोगों ने की बचाने की कोशिश

पुलिस पूछताछ में यह पता चला कि नदी में डूब रहे युवक को बचाने की कोशिश की। वहीं काफी देर तक नदी में खोजबीन की भी, लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद श्यांग पुलिस और लेमरु थाना पुलिस की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। रविवार को रात होने और पानी का बहाव अधिक होने के कारण दूसरे दिन फिर से तलाशी अभियान शुरू किया। सोमवार शाम को मृतक का शव मिला।

Updated on:
07 Jul 2026 02:47 pm
Published on:
07 Jul 2026 12:56 pm