कोरबा

नाम बदल कर रह रहा था शातिर ठग शंकर लाल रजक, पढि़ए खबर इस ठग ने किसे कितने का लगाया चूना

- पूछताछ में शंकर लाल रजक ने ठगी के रुपए को लोगों में बांटना स्वीकार किया है

2 min read
Aug 07, 2018
नाम बदल कर रह रहा था शातिर ठग शंकर लाल रजक, पढि़ए खबर इस ठग ने किसे कितने का लगाया चूना

कोरबा. आखिरकार पुलिस ने कोरबा के शातिर ठग शंकर लाल रजक को सरगुजा जिले के ग्राम लुंड्रा से गिरफ्तार कर लिया है। उसे पूछताछ के लिए कोरबा लाया गया। आरोपी अपने दोनों पुत्र के साथ किराए के मकान में नाम बदल कर रह रहा था। अभी तक की जांच में ठगी की राशि सात करोड़ रुपए के पार हो गई है। ठगी की अधिकतर घटनाएं सरायपाली बुड़बुड़ में जमीन खरीदी के नाम पर की गई है। जमीन खरीदारों को फर्जी ऋण पुस्तिका सहित अन्य दस्तावेज दिया गया है।

Read More : Video Gallery : उत्पाती हाथियों ने दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत
सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि ठगी के आरोप में शंकर लाल रजक, उसके पुत्र अजय रजक को सरगुजा जिले के गांव लुंड्रा से गिरफ्तार किया गया है। शंकर का दूसरे पुत्र रवि की तलाश जारी है। पूछताछ में शंकर लाल रजक ने ठगी के रुपए को लोगों में बांटना स्वीकार किया है।

ये भी पढ़ें

World Breastfeeding week 2018 : स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी, रैली निकालकर फैलाई जागरूकता, देखें वीडियो

रजक ने बताया है कि ठगी के करोड़ों रुपए छट्ठी, विवाह, गम्मत आदि कार्यक्रम में बांट दिया। यह पूरा काम शंकर अपनी राजनीति चमकाने के लिए करता था। वह चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहा था। पुलिस की कार्रवाई में क्राइम ब्रांच प्रभारी कृष्ण कुमार धु्रव, सहायक उपनिरीक्षक अजय सोनवानी, हवलदार चक्रधर राठौर, दुर्गेश राठौर, सिपाही राकेश यादव, प्रशांत सिंह, रवि चौबे, डेमन ओग्रे, रेणू, विशाल वर्मा, वीरकेश्वर सिंह शामिल थे।

10-10 हजार रुपए का इनाम
पुलिस ने ठग शंकर लाल रजक, उसके पुत्र रवि, अजय और सहयोगी सिद्धार्थ महंत पर १०-१० हजार रुपए का इनाम रखा था। आरोपियों को पकडऩे में भूमिका निभाने वाले स्टॉफ सहित अन्य सदस्यों को इनाम दिया जाएगा। पुलिस की टीम कई दिनों से शंकर रजक के रिश्तेदारों पर नजर रखी थी।

ऋण पुस्तिका और सील की जब्ती जरूरी
ठगी के लिए शंकर और उसके गिरोह ने फर्जी ऋण पुस्तिका और सील मोहर का उपयोग किया है। अभी तक की जांच में ऋण पुस्तिका और सील मोहर पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस के लिए इसकी जब्ती बेहद जरूरी है। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में शंकरलाल से पूछताछ की जा रही है।

किससे कितने की ठगी
पीडि़त का नाम ठगी की राशि (रु.में)
कुष्णा डाहट नौ लाख ६३ हजार
रघुबीर नामदेव छह लाख २४ हजार
मगदलिना केरकेट्टा २५ लाख ५४ हजार
मनोज एक्का २१ लाख नौ हजार
साइबेरिया केरकेट्टा ५५ लाख ४३ हजार
शांति कुजूर ६३ लाख २२ हजार
अलेक्सियूस कुजूर एक करोड़ तीन लाख
अभिषेक तिमोधी चार लाख ५० हजार
अंकित गर्ग छह लाख ५० हजार
मार्टिन खलखो ३८ लाख ५२ हजार
टेलेसफोर किंडो ६८ लाख ५० हजार

ये भी पढ़ें

जंगली हाथी ने मां बच्चे को मां की गोद से खींचा और पैरों तले रौंदा, फिर महिला का किया ये हाल
Published on:
07 Aug 2018 10:36 am
Also Read
View All