कोरबा

CGBSE 2018 Topper : ऊर्जाधानी के छात्रों का कमाल, 12वीं के टॉपटेन में छठे स्थान पर शिवम्, दसवीं में विनीता पटेल छठे स्थान पर

- शासकीय शाला गुरसिया के अभय ने दसवीं में बनायी जगह
2 min read
• •
Updated: 9 May 2018, 1:41 PM IST
CGBSE 2018 Topper : ऊर्जाधानी के छात्रों का कमाल, 12वीं के टॉपटेन में छठे स्थान पर शिवम्, दसवीं में विनीता पटेल छठे स्थान पर

कोरबा . छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को दसवीं व बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इनमें ऊर्जाधानी के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए टॉप टेन में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। १२ वीं की बोर्ड परीक्षा में सरस्वती शिशु मंदिर सीतामणी के शिवम ने छठवां स्थान बनाया है। शिवम ने ५०० में ४८१ अंक प्राप्त किए हैं और कुल प्राप्तांक फीसदी ९६.२० फीसदी है।

दसवीं बोर्ड परीक्षा में इसी स्कूल की छात्रा विनीता पटेल ने स्टेट की टॉप टेन सूची में छठे नंबर पर है। इसी स्कूल के तुषार देवांगन ने सातवें स्थान पर है। इसी प्रकार शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल गुरसिया के दसवीं के छात्र अभय इंगले टॉप टेन में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।
ऊर्जाधानी के मेधावी छात्र-छात्राएं प्रत्येक वर्ष टॉप टेन में जगह बनाते आ रहे हैं। इनमें अन्य स्कूलों के साथ-साथ सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सबसे आगे रहते हैं। इसकी वजह इन स्कूलों में गुणवत्तायुक्त पढ़ाई और समय प्रबंधन को माना जाता है। सीजी बोर्ड २०१८ की मेरिट में टॉप टेन में जगह बनाने से विद्यालय प्रबंधन काफी खुश है। विद्यालय के प्राचार्य सूर्य कुमार पांडेय ने बताया कि शिक्षकों, विद्यार्थियों और उनके पालकों के संयुक्त प्रयास से यह सफलता मिली है।

सीजी बोर्ड की परीक्षाएं खत्म होने के बाद विद्यार्थियों को इस रिजल्ट का इंतजार था। बुधवार को जैसे ही रिजल्ट की घोषणा हुई तो ऊर्जाधानी में विद्यार्थियों ने साइबर कैफे की ओर रुख किया। च्वाइस सेंटरों पर भारी भीड़ देखी गयी। पास होने से खुश विद्यार्थियों ने मंदिरों में पहुंच कर दर्शन कर और आशीर्वाद लिया। सर्वमंगला मंदिर में भी विद्यार्थियों की भीड़ रही।

Published on: