18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10वीं टॉप टेन में जशपुर, बिलासपुर, महासमुंद के 4 स्टूडेंट, 12वीं में बिलासपुर का रहा दबदबा

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम एक साथ जारी कर दिए। 10वीं का परिणाम 68 फीसदी जबकि 12वीं का परिणाम 77 फीसदी रहा

3 min read
Google source verification
latest cg board results updates

10वीं टॉप टेन में जशपुर, बिलासपुर, महासमुंद के 4 स्टूडेंट, 12वीं में बिलासपुर का रहा दबदबा

रायपुर . छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम बुधवार को एक साथ जारी कर दिए। स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने सुबह 10 बजे परिणामों की घोषणा की।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

12वीं का परिणाम 77 फीसदी
स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने सबसे पहले 12वीं का रिजल्ट घोषित किया। 12वीं का परिणाम 77 फीसदी रहा। 12वीं के रिजल्ट में फिर एक बार लड़कियों ने बाजी मारी। 12वीं के रिजल्ट में 79.40 लड़कियां उत्तीर्ण हुईं, जबकि लड़के 74.45 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए।

10वीं का परिणाम 68 फीसदी
इसके बाद मंत्री केदार कश्यप ने 10वीं का रिजल्ट घोषित किया। 10वीं में भी लड़कियों का दबादबा रहा। इस वर्ष 10वीं का परिणाम 68.04 फीसदी रहा। जिसमें 69.40 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण रहीं। जबकि 66.42 लड़के उत्तीर्ण हुए।

Read More : CG Board के नतीजे घोषित, 10वीं में यज्ञेश चौहान, 12वीं में शिवकुमार पांडेय ने किया टॉप

12वीं में शिवकुमार ने किया टॉप
वहीं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में बलौदाबाजार के शिवकुमार पांडेय अव्वल रहे। शिवकुमार 12वीं बोर्ड परीक्षा में 98.40 प्रतिशत अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर संध्या कौशिक ने 97.40 अंक प्राप्त किए, वहीं दुर्ग जिले के शुभम गंधर्व और शुभम गुप्ता ने 97.20 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।

10वीं में यज्ञेश कुमार रहे टॉपर
10वीं बोर्ड परीक्षा में जशपुर के यज्ञेश कुमार ने 98.33 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है, वहीं दुर्ग की मानसी मिश्रा 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर और 97.67 अंक हासिल कर बिलासपुर का अनुराग दुबे तीसरे स्थान पर रहे।

Read More : CG Board Result 2018: CG बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

10वीं में इन जिलों का रहा दबदबा
10वीं की परीक्षा में जशपुर, बिलासपुर, महासमुंद जिले के स्टूडेंट्स का दबदबा रहा। इन जिलों के 4-4 स्टूडेंट्स ने टॉप 10 में जगह बनाई। जबकि सरगुजा, कोरबा , दुर्ग और रायपुर के तीन छात्र-छात्राओं ने टॉप 10 में जगह बनाई है। वहीं रायगढ़ में दो, धमतरी, गरियाबंद, जांजगीर, राजनांदगांव से 1-1 स्टूडेंट मेरिट में आए।

12वीं टॉप 10 लिस्ट में बिलासपुर के स्टूडेंंट सबसे ज्यादा
12वीं बोर्ड परीक्षा की टॉपर्स की लिस्ट में बिलासपुर जिले का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। टॉप 10 की लिस्ट में सबसे ज्यादा 9 स्टूडेंट बिलासपुर जिले के हैं। वहीं दुर्ग (भिलाई के स्टूडेंट भी शामिल) और राजनांदगांव के 4, रायगढ़ और रायपुर के 3 - 3 स्टूडेंट शामिल रहे। जबकि बलौदाबाजार 2 और जांजगीर, कोरबा, कोरिया और बालोद जिले के 1-1 स्टूडेंट टॉपर्स की लिस्ट में हैं।

Read More : मेरिट में नाम आते ही भावुक हो गई संध्या, देखिए क्या बनना चाहती है राज्य की टॉपर

10वीं के टॉपर्स लिस्ट

1 - यज्ञेश चौहान 98.33 प्रतिशत 2 - मानसी मिश्रा 98 प्रतिशत 3 - अनुराग दुबे 97.67 4 - मोहित साहू 97.50 4 - माहेश्वरी साय 97.50 5- भास्कर यादव 97.17 5- रोशन तिवारी 97.17 6- विनीता पटेल 97 प्रतिशत 7- जानहवी पटेल 96.83 7- तनु यादव 96.83 7- जया पांडेय 96.83 7 - तुषार 96.83 7- प्रकाश कश्यप 96.83 7- चुनेश्वरी साहू 96.83 8- स्पंदन दास 96.67 8- मानस पटेन 96.67 8- अर्चना नंदे 96.67 8- पूजा पटेल 96.67 8- आदर्श कुमार महतो 96.67 9- योगराज यादव 96.50 9- दिनेश भोई 96.50 9- अमन सुष्माकर 96.50 9- अमिषा 96.50 9- नंदलाल 96.50 10- गणेश कुमार मेश्राम 96.33 10- भूपेन्द्र कुमार धु्रव 96.33 10- पूनम साहू 96.33 10- अनिष्का श्रीवास्तव 96.33 10 - अभय इंगलेट 96.33 10 -स्वाति गुप्ता 96.33

12वीं के टॉपर्स लिस्ट

1- शिव कुमार पांडेय 98.40 2- संध्या कौशिक 97.40 3- शुभम गंधर्व 97.20 3- शुभम गुप्ता 97.20 4- विजय चौहान 96.80 4- हेमंत कुमार साहू 96.80 4 - अंकित उपाध्याय 96.80 5 - यशस्वी वर्मा 96.40 5 - नोहर 96.40 5- कपिल साव 96.40 6- ऋषभ देव कुर्रे 96.20 6- आलोक कुमार होता 96.20 6- शिवम कंवर 96.20 7- आस्था लता 96.00 7- आयुष सिंह ठाकुर 96.00 7- अदिती पांडेय 96.00 7- संध्या सिंह 96.00 8- देनिष 95.80 8- प्रकाश कुमार 95.80 9- चंचल वर्मा 95.60 9- शुभम विश्वकर्मा 95.60 9- आंचल गुप्ता 95.60 10- दीपक कुमार जायसवाल 95.20 10- दुर्गेश्वरी साहू 95.20 10- हरीश कुमार रात्रे 95.20 10- घनश्याम कुमार वर्मा 95.20 10- अमित कुमार 95.20 10- सुरूचि साहू 95.20 10- विनय कुमार महंत 95.20