6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Board के नतीजे घोषित, 10वीं में यज्ञेश चौहान, 12वीं में शिवकुमार पांडेय ने किया टॉप

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (छत्तीसगढ़ माशिमं) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे बुधवार 9 मई को जारी कर दिया यहां देखें रिजल्ट्स
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 9 May 2018, 12:58 PM IST

JEE Main 2019: Application Form, Important dates, Eligibility criteria in hindi

JEE Main 2019: Application Form, Important dates, Eligibility criteria in hindi

रायपुर . छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम बुधवार को जारी कर दिए। स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने सुबह 10 बजे परिणामों की घोषणा की।

12वीं का परिणाम 77 फीसदी
स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने सबसे पहले 12वीं का रिजल्ट घोषित किया। 12वीं का परिणाम 77 फीसदी रहा। 12वीं के रिजल्ट में फिर एक बार बाजी मारी। 12वीं के रिजल्ट में 79.40 लड़कियां उत्तीर्ण हुईं, जबकि लड़क 74.45 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए।

10वीं का परिणाम 68 फीसदी
इसके बाद स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने 10वीं का रिजल्ट घोषित किया। 10वीं में भी लड़कियों ने बाजी मारी। इस वर्ष 10वीं का परिणाम 68.04 फीसदी रहा। जिसमें 69.40 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण रहीं। जबकि 66.42 लड़के उत्तीर्ण हुए।

10वीं के टॉपर्स लिस्ट
1 - यज्ञेश चौहान 98.33 प्रतिशत
2 - मानसी मिश्रा 98 प्रतिशत
3 - अनुराग दुबे 97.67
4 - मोहित साहू 97.50
4 - माहेश्वरी साय 97.50
5- भास्कर यादव 97.17
5- रोशन तिवारी 97.17
6- विनीता पटेल 97 प्रतिशत
7- जानहवी पटेल 96.83
7- तनु यादव 96.83
7- जया पांडेय 96.83
7 - तुषार 96.83
7- प्रकाश कश्यप 96.83
7- चुनेश्वरी साहू 96.83
8- स्पंदन दास 96.67
8- मानस पटेन 96.67
8- अर्चना नंदे 96.67
8- पूजा पटेल 96.67
8- आदर्श कुमार महतो 96.67
9- योगराज यादव 96.50
9- दिनेश भोई 96.50
9- अमन सुष्माकर 96.50
9- अमिषा 96.50
9- नंदलाल 96.50
10- गणेश कुमार मेश्राम ९६.३३
10- भूपेन्द्र कुमार धु्रव 96.33
10- पूनम साहू 96.33
10- अनिष्का श्रीवास्तव 96.33
10 - अभय इंगलेट 96.33
10 -स्वाति गुप्ता 96.33

CGBSE 2018 से सम्बंधित हर ख़बर की लेटेस्ट अपडेट के लिए कहा क्लिक करें: CLICK HERE

12वीं के टॉपर्स लिस्ट
1- शिव कुमार पांडेय 98.40
2- संध्या कौशिक 97.40
3- शुभम गंधर्व 97.20
3- शुभम गुप्ता 97.20
4- विजय चौहान 96.80

४- हेमंत कुमार साहू 96.80
४ - अंकित उपाध्याय 96.80
५ - यशस्वी वर्मा 96.40
५ - नोहर 96.40
५- कपिल साव 96.40
६- ऋषभ देव कुर्रे 96.20
६- आलोक कुमार होता 96.20
६- शिवम कंवर 96.20
७- आस्था लता 96.00
७- आयुष सिंह ठाकुर 96.00
७- अदिती पांडेय 96.00
७- संध्या सिंह 96.00
८- देनिष 95.80
८- प्रकाश कुमार 95.80
९- चंचल वर्मा 95.60
९- शुभम विश्वकर्मा 95.60
९- आंचल गुप्ता 95.60
१०- दीपक कुमार जायसवाल 95.20
१०- दुर्गेश्वरी साहू 95.20
१०- हरीश कुमार रात्रे 95.20
१०- घनश्याम कुमार वर्मा 95.20
१०- अमित कुमार 95.20
१०- सुरूचि साहू 95.20
१०- विनय कुमार महंत 95.20

सुबह 11:30 बजे से परीक्षार्थी मंडल की वेबसाइट में परिणाम देख सकेंगे। अब तक माशिमं की ओर से दोनों कक्षा के परिणाम अलग-अलग घोषित किए जाते रहे हैं। लेकिन एेसा पहली बार हो रहा है जब 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम एकसाथ जारी हुए हैं।

CGBSE 2018 Topper: इंटरव्यू और कहानी के लिए: CLICK HERE

स्टूडेंट्स इन अधिकारिक वेबसाइट पर देखें अपना रिजल्ट
10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स ध्यान दें छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किए जाएंगे। इसलिए स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देखने के लिए छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर विजिट करें।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

पत्रिका की वेबसाइट पर देखें बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट
स्टूडेंट्स छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 12वीं का रिजल्ट पत्रिका की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

इस वजह से हुई देरी
बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि इस बार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट एकसाथ घोषित करने की वजह से रिजल्ट आने की वजह में देरी हुई है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीें और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को 5 मार्च से 2 अप्रैल 2018 के बीच कराया था।

पिछली वर्ष से स्टूडेंट्स कम
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में वर्ष 2018 में करीब 3 लाख 96 हजार और छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं में 2 लाख 72 हजार स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए थे। जो कि पिछले सत्र की तुलना में कम हैं, 2017 में दोनों कक्षाओं में मिलाकर लगभग 7 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था।

छत्तीसगढ़ माशिमं के 2017 के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम पर एक नजर डालें तो 10वीं का रिजल्ट 61.4 प्रतिशत था। जबकि 12वीं का रिजल्ट 76.36 प्रतिशत था।