पहली बार हुआ एक साथ परिणाम की घोषणा : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट एक साथ घोषित किया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि शिक्षा मंडल द्वारा दोनों बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट पहली बार एक साथ घोषित किया है। इस बार 10वीं की परीक्षा में कुल तीन लाख 96 हजार 284 और 12वीं में दो लाख 72 हजार 828 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। 6 लाख 70 हजार छात्रों का परिणाम एक साथ घोषित किए गए। 12वीं में 2 लाख 73 हजार छात्र शामिल हुए थे। मण्डल ने इस बार टोल फ्री नंबर 18002334363 जारी किए है। इन नंबर पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक विशेषज्ञ टोल फ्री नंबर पर विषय चयन एवं कॅरियर काउंसलिंग के लिए मौजूद रहेंगे।पैरेंट्स एवं बच्चे इन नंबर पर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते