कोरबा

सिख समाज ने मनाया गुरु अर्जन सिंह देव का शहीदी दिवस, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

गुरुद्वारा समिति के पदाधिकारी परम जीत सिंह भाटिया ने बताया कि समाज ने पूरी श्रद्धा व विश्वास के साथ इस आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jun 2018, 7:34 PM IST
सिख समाज ने मनाया गुरु अर्जन सिंह देव का शहीदी दिवस, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
सिख समाज ने मनाया गुरु अर्जन सिंह देव का शहीदी दिवस, सैकड़ों लोगों ने लिया प्रसाद

कोरबा.सिख समाज रविवार को समाज के पांचवे गुरु अर्जन सिंह देव का शहीदी दिवस मना रहा है। इस अवसर पर टीपी नगर स्थित गुरुद्वारा में प्रचारक भाई साहब सुच्चा सिंह पटियाला पंजाब से आए हैं जबकि स्थानीय स्तर पर हुजूरी रागी जत्था के भाई अमरेश सिंह, ग्रंथी भाई साहब स्वर्ण सिंह आदि भजन-कथा आदि की प्रस्तुति देंगे। सुबह ११ बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की ओर से इस अवसर पर व्यापक स्तर पर शरबत वितरण, प्रसाद वितरण व लंगर का भी आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा समिति के पदाधिकारी परम जीत सिंह भाटिया ने बताया कि समाज ने पूरी श्रद्धा व विश्वास के साथ इस आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने बताया शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में शहर में निहारिका चौक,टीपी नगर चौक में भी शरबत वितरण किया गया था।

Published on: