कोरबा

CG Sawan 2025: जब घर के बाहर पिटारा छोड़ भागा सपेरा..! मचा हड़कंप, जानें क्या हुआ आगे…

CG Sawan 2025: कोरबा जिले में सावन में सांप दिखने पहुंचा सपेरा एक मकान की गेट पर अपना पिटारा को छोड़कर लापता हो गया। थोड़ी देर बाद जब घर के लोग बाहर निकले तो उन्होंने गेट पर सपेरा का पिटारा देखा।
2 min read
Jul 22, 2025
जब घर के बाहर पिटारा छोड़ भागा सपेरा..! मचा हड़कंप(photo-unsplash)
जब घर के बाहर पिटारा छोड़ भागा सपेरा..! मचा हड़कंप(photo-unsplash)

CG Sawan 2025: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सावन में सांप दिखने पहुंचा सपेरा एक मकान की गेट पर अपना पिटारा को छोड़कर लापता हो गया। थोड़ी देर बाद जब घर के लोग बाहर निकले तो उन्होंने गेट पर सपेरा का पिटारा देखा। पिटारे से सनसनाहट की आवाज आ रही थी। यह देखकर घर वालों के होश उड़ गया। उन्होंने जानकारी सांप पकड़ने वाले दल को दिया।

CG Sawan 2025: गेट से आई सनसनाहट की आवाज से मचा हड़कंप

दल के सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। घटना कोरबा शहर के पत्थर्रीपारा इलाके की है। सावन के दूसरे सोमवार को एक सपेरा अपने पिटारे में कोबरा सांप को लेकर पहुंचा था। उसने पत्थर्रीपारा में रहने वाले परिवार को सांप का दर्शन कराया।

यहां रहने वाले एक व्यक्ति के घर गया। उसने उस परिवार को भी पिटारा खोलकर सांप दिखाया। परिवार के सदस्य घर के भीतर चले गए और सपेरा मकान के गेट पर अपना पिटारा छोड़कर लापता हो गया। थोड़ी देर बाद जब परिवार के सदस्य बाहर निकले तो उनकी नजर सपेरा के पिटारे पर पड़ी।

जानें पूरा मामला...

उन्होंने पिटारा खोलने की बजाय सुरक्षित तरीके से कार्य किया। इस आशंका पर की पिटारे में सांप है कि जानकारी सर्प मित्र दल को दिया। दल के सदस्य अविनाश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने सपेरा के पिटारा को खोला। उसमें एक कोबरा सांप मिला जो काफी लंबा था। दल के सदस्य ने सांप की जांच किया तो पता चला कि सपेरे ने सांप के दांत को तोड़ दिया है।

पिटारे में रहने के कारण सांप कमजोर हो गया था। तब सर्प मित्र दल ने सपेरा की खोजबीन किया लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद सांप को सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। इस घटना की सूचना पर पत्थर्रीपारा में आसपास के लोग भी एकत्र हो गए थे। सपेरा के पिटारे में कुछ पैसे भी थे उसे भी सपेरा नहीं ले गया। वह सपेरा कौन है उसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है।

Updated on:
22 Jul 2025 04:27 pm
Published on:
22 Jul 2025 04:27 pm