
कोरबा/कोथारी. मानिकपुर चौकी अंतर्गत रविशंकर शुक्ल नगर में आवास क्रमांक एमआईजी 82में संतोष गुप्ता के घर से कार व जेवर चुराने की घटना रविवार को जब कोथारी के लोगों ने पढ़ी तो उन्हें पांच दिन से तालाब किनारे खड़ी लावारिस कार का नंबर याद आने लगा। खबर में भी यही नंबर छपा था। ग्रामीणों का माथा ठनका और उन्होंने तत्काल उरगा पुलिस को सूचना दी।
उल्लेखनीय है कि मानिकपुर पुलिस चौकी के अंतर्ग रविशंकर शुक्ल नगर में संतोष गुप्ता निवासरत हैं । गुप्ता व्यवसाय के सिलसिले में 25 अप्रैल को दिल्ली गये थे उनकी पत्नी बच्चो के साथ 30 अप्रैल को गृह ग्राम गए थे तभी चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाते हुए ढाई लाख की जेवरों के साथ इटिओस कार क्रमांक एच आर26सीएल6872 को भी अज्ञात चोर ले भागे थे। जिसे गुप्ता के बिजनेस पार्टनर दिनेश सिंह को चाबी देकर घर देखने को बोला था दिनेश ने घर आकर देखा तो जेवरात के साथ सब समान बिखरे पड़े थे और कार भी गायब थी, चोरी की घटना दर्ज होने के बाद पुलिस चोरों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
इसी बीच चोरी गयी कार को अज्ञात चोर ने कोथारी में रात के समय रोड से लगे तलाब के पास लावारिस स्थिति में छोड़ कर भागे चार पांच दिन हो गए है। कार देखकर यह प्रतीत होता है कि भागने में कार ने साथ नहीं दिया कार में सामने पहिया नहीं है। गांव के लोगों को कई दिन होने से शक होने लगे। फिर गांव के लोगों द्वारा उरगा पुलिस को सूचना दी गई। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।