कोरबा

CG Human Story : रक्तदान के लिए अखरापाली से 40 किलोमीटर की यात्रा कर कोरबा पहुंची सरिता

- ब्लड डोनर फाउंडेशन की मदद से महिला को दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में रक्त उपलब्ध कराया गया

2 min read
Feb 19, 2018
CG Human Story : रक्तदान के लिए अखरापाली से 40 किलोमीटर की यात्रा कर कोरबा पहुंची सरिता

कोरबा . दंतेवाड़ा जिला अस्पताल के डॉ दीपेन्द्र सिंह भदौरिया ने ब्लड डोनर फाउंडेशन से बॉम्बे ब्लड ग्रुप ओ पॉजीटिव की जरूरत बतायी। जरूरतमंद मरीज की जानकारी दी। फाउंडेशन के विवेक साहू के अनुसार डाक्टर ने मरीज सुंदरी उम्र 45 वर्ष की बीमारी और उसके ब्लड ग्रुप के बारे में बताया।

मरीज को रक्त की जरूरत समझने के बाद फाउंडेशन ने पूरी डिटेल्स ली और मरीज के लिए रक्त की व्यवस्था करने के लिये बॉम्बे ब्लड ग्रुप के छत्तीसगढ़ में उपलब्ध रक्तदाताओं से संपर्क करना शुरू किया। सबसे पहले सरिता कंवर (उम्र 18 वर्ष) अखरापाली कोरबा से सपर्क किया गया। सरिता रक्तदान के लिये तैयार हो गई और साथ में रायगढ़ निवासी और इस दुर्लभ ब्लड ग्रुप के डोनर सतीश ठाकुर से संपर्क किया गया। वे भी रक्तदान के लिये तैयार हो गए।

मरीज के शरीर में रक्त की मात्रा को देखते हुए रविवार को कोरबा में सरिता को बुलाया गया। मानवीय संवेदना को दर्शाते हुए सरिताबालाजी ब्लड बैंक कोरबा में रक्तदान के लिये अपने गांव अखरापाली से 40 किलोमीटर की यात्रा कर पहुँच गई और रक्तदान किया। ब्लड बैंक ने रक्तदान की प्रक्रिया पूरी की। इस प्रकार ब्लड डोनर फाउंडेशन की मदद से महिला को दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में रक्त उपलब्ध कराया गया। देश भर में इस दुर्लभ ब्लड ग्रुप के गिने चुने डोनर हैं। संस्था के पदाधिकारी विवेक साहू ने बताया कि संस्था जरूरतमंद लोगों की मदद करती है। कई बार समय ऐसा आता है कि मरीजों को तत्काल ब्लड की जरूरत पड़ती है, ब्लड के नहीं मिलने से मरीज की जान खतरे में होती है। लेकिन लगातार प्रयास से ब्लड मिल जाता है और मरीज की जान बच जाती है। इससे काफी खुशी मिलती है।

Published on:
19 Feb 2018 11:07 am