कोरबा

ठग ने कहा मंत्री का हूं करीबी दिलवा दूंगा बड़ा टेंडर और इस तरह ठग लिए 10 लाख रूपए

उसकी गिरफ्तारी भोपाल से हुई

2 min read
Jul 09, 2018
उसकी गिरफ्तारी भोपाल से हुई

कोरबा. फूलदार पौधों के वन विभाग में सप्लाई का फर्जी ऑर्डर देकर 10 लाख 36 हजार रुपए ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी भोपाल से हुई है।


पुलिस ने बताया कि ठगी के आरोप में राजेन्द्र सेन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गुलमोहर कॉलोनी भोपाल का रहने वाला है। खुद को मंत्रियों और अफसरों का करीबी बताकर ठगी करता था। राजेन्द्र ने कोरबा के रविशंकर नगर में रहने वाले संजय सिंह से 10 लाख 36 हजार रुपए की ठगी की थी।

ये भी पढ़ें

एक दशक में खोदे गये 2100 तालाब, 417 सिर्फ करतला म इनके अस्तित्व पर विधायक ने उठाए सवाल

आरोपी राजेन्द्र खुद को बिलासपुर का स्थानीय निवासी बताता था। उसने वन विभाग कार्यालय के प्रधान मुख्य वन संरक्षक रायपुर से फूलदार पौधों की आपूर्ति का एक आर्डर संजय को दिखाया था। इसके बदले 10 लाख 36 हजार कमीशन के तौर पर लिया था। बाद में पौधों की सप्लाई का आर्डर फर्जी निकला था। संजय ने कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के बाद राजेन्द्र सेन को भोपाल से गिरफ्तार किया था। वह रायपुर की जेल में बंद था। आरोपी को प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पुलिस कोरबा पहुंंची। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सेंट्रल रायपुर भेज दिया गया। राजेन्द्र ने दिल्ली एनसीआर के व्यापारी से भी पौधे सप्लाई नाम पर लगभग 36 लाख रुपए की ठगी की थी। पुलिस ने उसके खिलाफ रायपुर के तेलीबांधा थाने में केस दर्ज किया था। इसी मामले में पुलिस राजेन्द्र को भोपाल से गिरफ्तार कर रायपुर लाई थी।


पिछले साल हुआ था परिचय
पुलिस ने बताया कि संजय पिछले 10 वर्षों से शिवम इंजीनियरिंग एक ट्रेंडिग कार्पोर्रेशन के नाम से सरकारी एवं प्राइवेट कम्पनियों में आपूर्ति करता है। सितम्बर 2017 में उसकी मुलाकात खुद को बिलासपुर निवासी बताने वाले राजेन्द्र सेन से हुई थी। उसने वन विभाग में रायपुर से कार्य दिलाने का वादा किया था।

एक माह के भीतर पेमेंट दिलाने का भी आश्वासन दिया था। संजय से माल खरीदने का वादा किया था। इसके बदले तीन किस्तों में संजय से 10 लाख 36 हजार रुपए लिया था। संजय ने पहले अपने स्तर पर छानबीन की तो वन का आदेश जाली पाया गया था।

ये भी पढ़ें

बदमाश ने पड़ोस में रहने वाली महिला को मिट्टी तेल से जलाया, हत्या की कोशिश के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published on:
09 Jul 2018 08:52 pm
Also Read
View All