कोरबा

इस डिस्पेंसरी में काम करने वाली एक नर्स से डरते हैं डॉक्टर व स्टॉफ, बना लेती है ये वीडियो, फिर देती है धमकी, पढि़ए पूरी खबर…

Deepka Dispensary : इस डिस्पेंसरी में काम करने वाली एक नर्स से यहां के डॉक्टर व स्टॉफ में भय व्याप्त है। नर्स बातों ही बातों पर फंसाने की धमकी दे डालती है। नर्स के व्यवहार से तंग होकर स्टॉफ ...
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2019, 12:14 PM IST
इस डिस्पेंसरी में काम करने वाली एक नर्स से डरते हैं डॉक्टर व स्टॉफ, बना लेती है ये वीडियो, फिर देती है धमकी, पढि़ए पूरी खबर...
इस डिस्पेंसरी में काम करने वाली एक नर्स से डरते हैं डॉक्टर व स्टॉफ, बना लेती है ये वीडियो, फिर देती है धमकी, पढि़ए पूरी खबर...

कोरबा. एसईसीएल के प्रगतिनगर नगर दीपका स्थित एक डिस्पेंसरी (Deepka Dispensary) में काम करने वाली नर्स से डॉक्टर और स्टॉफ डरे हुए हैं। स्टॉफ, नर्स को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग कर रहे हैं या डिस्पेंसरी के सभी स्टॉफ अपना स्थानांतरण चाह रहे हैं।

नर्स के व्यवहार से डॉक्टर और डिस्पेंसरी (Deepka Dispensary) के अन्य स्टॉफ भी परेशान हैं। उनका कहना है कि नर्स आए दिन दुव्र्यवहार करती है। पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कर फंसाने की धमकी देती है। नर्स को हटाने की मांग एसईसीएल (SECL) के कार्मिक निदेशक से भी की गई है। इसके लिए पत्र भी भेजा है।

हालांकि नर्स डॉक्टर और स्टाफ को किस मामले में फंसाने की धमकी देती है। इसका उल्लेख पत्र में नहीं है। पत्र में डिस्पेंसरी के दो डॉक्टर और आठ स्टॉफ के हस्ताक्षर हैं। डिस्पेंसरी (Deepka Dispensary) के कर्मचारियों ने मौखिक तौर पर बताया है कि नर्स, डॉक्टर सहित अन्य स्टॉफ का मोबाइल पर वीडियो रिकार्ड करती है। उनकी फोटो खींचती है। मरीज और उसके साथ आने वाले परिजनों से भी चिड़चिड़ाकर बात करती है। इसे डिस्पेंसरी में कभी भी शांति भंग होने की आशंका है।

डिस्पेंसरी लेट पहुंचने पर डॉक्टर और अन्य स्टॉफ की वीडियो बना लेती है। ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर व्यस्त रहने वाले स्टॉफ की भी वीडियो नर्स बना लेती है। यह बात डिस्पेंसरी के स्टॉफ को पसंद नहीं आ रहा है। इससे विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है।

एनसीएच में भी एक नर्स से स्टॉफ परेशान
एनसीएच (NCH) की भी एक नर्स से स्टॉफ परेशान है। स्टॉफ का कहना है कि नर्स उन्हें प्रताडि़त कर रही है। स्टॉफ ने अस्पताल के सीएमओ और एरिया के महाप्रबंधक से भी शिकायत की है। हालांकि नर्स का कहना है कि स्टॉफ समय पर ड्यूटी नहीं आते हैं।

Chhattisgarh Crime से जुड़ी खबरें यहां पढि़ए...

Published on: