8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पार्सल गाड़ी को टक्कर मारकर ट्रेलर पेड़ से टकराई

Road Accident : दीपका से कोयला लेकर पाली की ओर जा रही ट्रेलर ने ग्राम बांधाखार के पास पार्सल गाड़ी को ठोकर मार    
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Vasudev Yadav

•

Updated: 21 Aug 2019, 9:20 PM IST

पार्सल गाड़ी को टक्कर मारकर ट्रेलर पेड़ से टकराई

पार्सल गाड़ी को टक्कर मारकर ट्रेलर पेड़ से टकराई

कोरबा. दीपका से कोयला लेकर पाली की ओर जा रही ट्रेलर ने ग्राम बांधाखार के पास पार्सल गाड़ी को ठोकर मार दिया। ट्रेलर भी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें दोनों गाडिय़ों के चालक घायल हो गए।

घटना बुधवार दोपहर लगभग 3.30 बजे की है। दीपका से कोयला लेकर ट्रेलर सीजी 15 एसी 5078 पाली की ओर जा रही थी। दीपका- पाली मार्ग पर ग्राम बांधाखार के पास ट्रेलर से विपरित दिशा से आ रही पार्सल गाड़ी सीजी 10 एएल 2916 को ठोकर मार दिया। आमने सामने हुई टक्कर से दो गाडिय़ां बेकाबू हो गईं। पार्सल गाड़ी सडक़ किनारे पलट गई। ट्रेलर सडक़ से उतकर पेड़ से टकरा गई। घटना में दोनों गाडिय़ों के चालक घायल हो गए। दोनों गाडिय़ों के चालक पाली के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों को अंदरुनी चोटें आई है। घायलों की स्थिति से खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस घटना के कारण की जांच कर रही है। घटना का कारण दोनों गाडिय़ों की तेज रफ्तार बताई जा रही है।