चंद्र ग्रहण की शुरुआत 27 जुलाई की रात 11 बजकर 54 मिनट 2 दो सेकेंड में होगी, जब पृथ्वी की काली छाया चंद्रमा को आहिस्ता-आहिस्ता ढकना शुरू करेगी।
कोरबा. इस सदी का सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण 27 और 28 जुलाई की दरम्यानी रात होगा। पूर्ण चंद्र गहण के दौरान सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की लुकाछिपी का अद्भुत नजारा दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा करीब 1 घंटे 43 मिनट तक पृथ्वी की ओट में पूरी तरह छिपा दिखाई देगा। ज्योतिषियों ने बताया कि मानसून के दौरान पड़ रहे दुर्लभ चंद्र ग्रहण में आसमान साफ रहने पर यह अद्भुत नजारा देखा जा सकेगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण की शुरुआत 27 जुलाई की रात 11 बजकर 54 मिनट 2 दो सेकेंड में होगी, जब पृथ्वी की काली छाया चंद्रमा को आहिस्ता-आहिस्ता ढकना शुरू करेगी।
पूर्ण चंद्रग्रहण रात 1 बजकर 51 मिनट 8 सेकेंड पर अपने चरम स्तर पर पहुंचेगा, जब पृथ्वी की छाया से चंद्रमा 161.4 प्रतिशत ढंका नजर आएगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण की यह स्थिति अगले एक घंटे 42 मिनट 57 सेकेंड तक रहेगी। इसके बाद पृथ्वी की छाया चंद्रमा से धीरे-धीरे हटने लगेगी और 28 जुलाई को तड़के 3 बजकर 49 मिनट 3 सेकेंड पर ग्रहण खत्म हो जाएगा।
लग जाएगा सूतक
ज्योतिषाचार्य पंडित मूल चंद्र शास्त्री ने बताया कि इस दिवस गुरु पूर्णिमा होने कारण पूजा सूतक लगने से पहले की जा सकती है। उन्होंने बताया कि यह चंद्र ग्रहण 235 मिनट तक रहेगा। जप -तप दान के लिए विशेष महत्व रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दिन गुरुपूर्णिमा का उत्सव एवं संबंधित गुरु -पूजन इत्यादि ग्रहण के सूतक प्रारम्भ २.४५ बजे पहले ही संपन्न कर लेना चाहिए। सिध्दपीठ में मंदिर के कपाट 2. 54 दोपहर से पहले ही बंद कर दिया जायेगा।
गुरु पूर्णिमा महापर्व में विविध आयोजन
वहीं गुरु पूर्णिमा महापर्व पर विवध आयोजन किया जाएगा। भारतीय मानिकपुरी पनिका समाज, युवा मानिकपुरी विकास समिति, आमिन माता महिला समिति के तत्वाधान में सद्गुरू कबीर आश्रम गेवरा में सामाजिक गुरुजनों एवं विशिष्ट पदाधिकारियों के आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर दीप प्रज्जवलन, चौका आरती एवं प्रवचन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे, सामाजिक गुरुजनों, शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले सामाजिक जनों का सम्मान किया गया। दोपहर एक बजे से दो बजे, सद्गुरू कबीर साहेब का भजन दोपहर तीन बजे से होगा। इस कार्यक्रम में जिले के कोरबा, कटघोरा, करतला, पाली, पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र के पदाधिकारी शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें