कोरबा

Breaking : लुटेरे का मिला सुराग, स्थानीय युवक के शामिल होने की आशंका, तेज हुई जांच

सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान करने में पुलिस सफल
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2018, 5:31 PM IST
सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान करने में पुलिस सफल
सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान करने में पुलिस सफल

कोरबा. सत्यम विहार के पास महिला से दिन दहाड़े 25 हजार रुपए की लूट करने वाले आरोपी का सुराग पुलिस को मिल गया है। सीसीटीवी से फुटेज निकालकर पुलिस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश में लगी है।

छानबीन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान करने में पुलिस सफल हुई है। फुटेज को साफ कराया गया। इसमेें आरोपी की तस्वीर थोड़ी स्पष्ट हुई। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लूट का आरोपी गिरफ्त में होगा। जांच में पुलिस को यह भी पता चला है कि युवक स्थानीय है। घटना में कोई बाहरी गिरोह शामिल नहीं है। लूट की यह वारदात सोमवार दोपहर लगभग एक बजे हुई थी। कोतवाली थानांतर्गत लक्ष्मण वन तालाब के पास रहने वाली महिला अंबिका बाई सोमवार को स्टैंट बैंक के मेन ब्रांच से 25 हजार रुपए लेकर घर जा रही थी।

रुपए को गुलाबी रंग के एक झोला में रखी थी। घर के करीब पहुंची थी कि सत्यम विहार के पास बाइक सवार युवक ने महिला से झोला लूटकर फरार हो गया। महिला जोर जोर से चिल्लाने लगी। जबतक लोग पहुंचते लूटेरा फरार हो गया था। घटना से कोतवाली थाने को अवगत कराया गया था। आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस ने जगह जगह घेराबंदी की। लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगी सीसीटीवी से फुटेज एकत्र किया है। इसमें एक आरोपी का चेहरा और बाइक कैद हुई है। फुटेज में युवक काले रंग का शर्ट पहना हुआ था। चेहरे पर लाल रंग का गमछा बांधा था।


बिजली बिल के निकाली थी रुपए
पुलिस को जांच में पता चला है कि अंबिका के घर बिजली का बिल 27 से 28 हजार रुपए तक का आया है। बिल को चुकाने के लिए महिला ने बैंक से 25 हजार रुपए निकाले थे।

Published on: