25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विभाग ने नहीं सुनी तो सरपंच, सचिव ने मिलकर संवार दी इस स्कूल की सूरत अब है आकर्षण का केन्द्र

विद्यालय के प्रांगण में फूलदार व फलदार पौधे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 1 Aug 2018, 12:16 PM IST

विद्यालय के प्रांगण में फूलदार व फलदार पौधे

विद्यालय के प्रांगण में फूलदार व फलदार पौधे

करतला/जिल्गा-बरपाली.जिले की जिल्गा ग्राम पंचायत में संचालित शासकीय प्राथमिक शाला एक ऐसा विद्यालय है जहां विद्यालय के प्रांगण में फूलदार व फलदार पौधे रोप कर पर्यावरण संरक्षण की एक मिसाल पेश की जा रही है।


स्कूल में खूबसूरत तरीके से बनायी गयी क्यारियां और उनमें लाइन से रोपे गए पौधे इस समय फूलों की खुशबू बिखेर रहे हैं और यहां पढऩे वाले बच्चे इन पौधों की अच्छी तरह से देख भाल कर उनके संवारने का काम कर रहे हैं।

वे पढ़ाई से बचे समय में देखभाल करते हैं। स्कूल में पौधों के माध्यम से सौंदर्यीकरण का यह काम शिक्षा विभाग से नहीं हुआ है बल्कि ग्राम पंचायत ने कराया है। यही कारण है कि आज वनांचल क्षेत्र में प्राथमिक शाला जिल्गा सौंदर्यीकरण को लेकर एक मिसाल बना हुआ है। इस स्कूल में बच्चों के खेलने- पढऩे के लिए लगभग सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। जिल्गा ग्राम पंचायत के सचिव मोतीराम निषाद ने बताया है कि प्राथमिक शाला विद्यालय को सुंदर बनाने में ग्राम पंचायत जिल्गा के सरपंच अंगो बाई राठिया सहित सभी पंचों का सहयोग रहा है। उनकी ओर से बच्चों को समय-समय पर स्कूल में स्वच्छता का महत्व बताकर जागरूक किया जाता है।

Read more : Video Gallery : हाथियों के भय से रात भर जागते रहे ग्रामीण, दो हाथियों ने तीन ग्रामीणों का मकान ढहाया, देखिए वीडियो...

विद्यालय में अध्यनरत बच्चों के लिए सभी व्यवस्था सही है। इसे बनाने में ग्राम पंचायत का अहम योगदान रहा है। अब यहां बच्चे भी आना गर्व का अनुभव करते हैं और वे बेहतर पढ़ाई कर रहे हैं।

---------------

एनएसएस यूनिट ने नवागांव में किया पौधरोपण
कोरबा. कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा गोद ग्राम नवागांवकला के माध्यमिक विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। महाविद्यालय के समर इंटर्नशिप प्रभारी वायके तिवारी, विद्यालय के प्रधान पाठक सौरभ जकारिया, रासेयो कार्यक्रम के अधिकारी जीएम उपाध्याय के नेतृत्व में राष्ट्रीय वरिष्ठ स्वयंसेवक चेतन शर्मा,

उपेंद्र यादव, अटल श्रीवास्तव, दिनेश तांबे, दिलदार सिंह, सोनाली कर्ण, मधु राय, काजल गुप्ता आदि ने पौधारोपण का लोगो बनाकर प्रकृति के रक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की व पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए शपथ ली। एनएसएस अधिकारी प्रीति द्विवेदी ने भी योगदान दिया।