कोरबा

#शहर के इस महत्वपूर्ण मार्ग के स्ट्रीट लाइट की बत्ती गुल, शाम होते ही छा जाता है अंधेरा

लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2018, 6:40 PM IST
लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे
लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे

कोरबा. गुरूघासी दास चौक से मुड़ापार सड़क मार्ग में शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। विपरीत दिशा से आने वाले राहगीर तक दिखाई नहीं देते हैं। जिससे लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, और जिनकी असमय मौत हो जाती है।


इसके बाद भी जिम्मेदार विभाग इस मार्ग को रोशन करने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं कर रहा है। सरकार ने शहर सहित गांव के सड़क मार्ग को दूधिया रोशनी से जगमग करने की योजना संचालिक कर रही है। इसके अंतर्गत सड़क के खंभे पर एलईडी लाइट लगाई जानी है।

लेकिन टीपी नगर स्थित गुरूघासी दास चौक से मुड़ापार बाजार को देखे तो सारे लाइट खराब हैं। खंभे में लाइट तो हैं, लेकिन सभी स्ट्रीट लाइट खराब हो चुकी है। दो खंभे की काफी दूरी भी अधिक है। शाम को सूर्य ढलते के साथ ही धीरे-धीरे अंधेरा हो जाता है। वाहन चालक मजबूरन अंधेरे में अंदाजे से वाहन चलाते हैं।


मुड़ापार में सप्ताह में सोमवार व शनिवार को बाजार में मार्केट करने लोग पहुंचते हैं। जिससे मार्ग में सबसे ज्यादा चलह-पहल बनी रहती है। एसईसीएल फाटक से मुड़ापार बाजार के बीच मवेशियों का भी कब्जा जमा रहता है।

अंधेरे में पैदल राहगीर, साइकिल सवार, दोपहिया व चार पहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो जाती है। इस मार्ग पर कई बार दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है। इसके अलावा बड़ी दुर्घटना घटित होने की संभावना बनी हुई है।


ये है खतरनाक मोड़
मुड़ापार एसईसीएल फाटक मोड़ व गुरूघासी दास चौराहे पर सबसे ज्यादा दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। इस मार्ग पर पूरे दिन कोललोडर भारी वाहनों का दबाव रहता है। मुड़ापार एसईसीएल गेट के समीप ढलान और इधर बायपास मार्ग के लिए खतरनाक मोड़ पर वाहन अंनियत्रित होने की स्थिति बनी रहती है। गुरूघासी दास चौक पर वाहन चालक यातायात नियमों को अनदेखी करते हैं।

Updated on:
11 Jul 2018, 6:40 PM IST
Published on: