कोरबा

Korba News: एसईसीएल खदान में थम नहीं रहा चोरी, नकाबपोश बादमाश ने फिर वारदात को दिया अंजाम, फैली दहशत

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एसईसीएल की सुराकछार खदान उत्पादन से बाहर हो गई है। इसे चालू करने के लिए कंपनी स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। इस बीच खदान में चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई है।
2 min read
• •
Updated: 31 Aug 2024, 4:19 PM IST
Feature image

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी का मामला बढ़ता ही जा रहा है। वही एसईसीएल की सुराकछार खदान उत्पादन से बाहर हो गई है। इसे चालू करने के लिए कंपनी स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। इस बीच खदान में चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई है। दो दिन पहले भी चोरों ने पंखा घर के पीछे से खदान में धावा बोला और ड्यूटी पर तैनात कर्मी की मोबाइल फोन को चोरी कर भाग गए। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सुराकछार मेन माइंस में रुद्रशरण सिंह उम्र 52 वर्ष मेकेनिकल फीटर के पद पर कार्यरत है।

Korba News: प्रबंधन ने उसे पंखा घर में ड्यूटी करने के लिए कहा था

मंगलवार की रात खदान में उसकी ड्यूटी थी। प्रबंधन ने उसे पंखा घर में ड्यूटी करने के लिए कहा था। रात करीब 10 बजे दो नकाबपोश युवक पंखा घर के पीछे स्थित दीवार को फांदकर अंदर की तरफ आए। उन्होंने रुद्रशरण के मोबाइल को छीन लिया। सामने का दरवाजा खोलने के लिए कहा। चोरों को देखकर रुद्रशरण घबरा गया और वह दरवाजा खोलकर भाग गया। उसने घटना की जानकारी शिफ्ट इंचार्ज को दिया। सुरक्षा कर्मी देर रात मौके पर पहुंचे तब तक चोर वहां से नदारद हो गए थे। चोरों ने अपने चेहरे को ढंका हुआ था।

गिरोह अपने साथ कौन-कौन से सामान को चोरी कर ले गया है यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। गौरतलब है कि एसईसीएल की बल्गी और सुराकछार की माइंस कई माह से बंद हैं। कोयला खनन में इस्तेमाल की जाने वाली भारी भरकम मशीने खदान के भीतर पड़े हैं। बिजली के महंगे उपकरण भी भीतर रखे गए हैं। इस उम्मीद में कि आने वाले दिनों में खदान चालू हो सकेगा लेकिन इसकी अनुमति मिलने में देरी हो रही है। इस बीच खदान में चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। गिरोह समय-समय पर खदान के भीतर घुसकर भारी भरकम मशीनों से उपकरण की मशीनों की चोरी कर ले जा रहा है लेकिन प्रबंधन रिपोर्ट लिखाने से बच रहा है।

Updated on:
31 Aug 2024, 4:19 PM IST
Published on: