1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर

CG Thieves Gang: भीख मांगने के बहाने घरों में चोरियां, दिनदहाड़े वारदात को दे रहे अंजाम, देखिए VIDEO

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बीते कुछ दिनों से मोबाइल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस गश्त न होने और संदिग्धों पर नजर न रख पाने की वजह से इन घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है।

Google source verification

CG Thieves Gang: जूना बिलासपुर में भीख मांगने के बहाने घरों में घुसकर चोरी के मामले सामने आए हैं। इसमें दो नाबालिग, एक महिला समेत चार लोग शामिल हैं। संदेहियों की तस्वीर मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरी की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। चोरी की इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चोरों की गतिविधियां कैद हुई हैं। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जूना बिलासपुर निवासी शार्दुल गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई है कि रविवार की दोपहर उनके घर के सामने एक महिला अपने पुरुष साथी के साथ आई। मौका देखकर महिला घर के अंदर घुसकर दो मोबाइल चोरी कर ले गई। मोबाइल चोरी के बाद उन्होंने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज (CG Thieves Gang) देखा तो संदेहियों की तस्वीर कैद थी। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में इस तरह की तीन चोरियां हो चुकी हैं। इसके अलावा दयालबंद क्षेत्र से भी चोरी के ऐसे ही मामले सामने आ रहे हैं।