कोरबा

यात्रियों से भरी बोलेरो का टायर फटा, सड़क पर तीन-चार बार पलटकर एक ग्रामीण के घर तक पहुंची, तीन की मौत

दुर्घटना रविवार सुबह करीब सात बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या १११ पर मोरगा से आगे अंबिकापुर रोड में तारा चौकी क्षेत्र में हुई।

less than 1 minute read
Sep 10, 2018
यात्रियों से भरी बोलेरो का टायर फटा, सड़क पर तीन-चार बार पलटकर एक ग्रामीण के घर तक पहुंची, तीन की मौत

कोरबा. मोरगा से भाड़े की बोलेरो लेकर एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने सूरजपुर जा रहे दो चालक व एक अन्य की सड़क हादसे में मौत हो गई। चौथे की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना रविवार सुबह करीब सात बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या १११ पर मोरगा से आगे अंबिकापुर रोड में तारा चौकी क्षेत्र में हुई। यात्रियों से भरी बोलेरो का टायर फट गया। गाड़ी बेकाबू होकर सड़क पर तीन चार बार पलटकर एक ग्रामीण के घर तक पहुंच गई। इसके चारो पहिये उपर हो गए। बोलेरो चालक विकेश अग्रवाल उर्फ विक्की की घटना स्थल पर मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से बोलेरो में सवार यात्रियों को बाहर निकाला गया। उन्हेें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इलाज के दौरान बाल साय उरांव की मौत हो गई। घटना में भीमसेंट, सरिता, अनिता, रामसिल्ली, हेलेना एवं सुरेश कुमार के हाथ पैर में चोटें आई है।

ये भी पढ़ें

मार्ग की जर्जर हालत को लेकर विधायक की आर्थिक नाकेबंदी, कोयला परिवहन छह घंटे तक रही बाधित

भीमसेंट की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी एतवार साय ने तारा चौकी पुलिस को बताया है कि सुबह करीब सात बजे बोलेरो सीजी १५ सीडब्ल्यू ७२०० मोरगा से सूरजपुर की ओर जा रही थी। तेज धमाके साथ बोलेरो का पिछला टायर फट गया। गाड़ी सड़क पर तीन चार बार पलटी। बोलेरो के चारों पहिये उपर थे। ड्राइवर विक्की मोरगा का निवासी था। वह मोरगा के के निकट स्थित ग्राम खिरटी में रहने वाले क्रिश्चियन सोसाइटी के कुछ लोगों को लेकर सम्मेलन में जा रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। बोलेरो समाज के लोगों ने भाड़े पर लिया था।

ये भी पढ़ें

Video- जादू का खेल दिखाकर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ाया, रुपए दोगुना करने का देते थे झांसा, मांगने पर कहते थे हो गया गायब
Published on:
10 Sept 2018 10:42 am
Also Read
View All