
Balco Plant Blast: सोमवार शाम को BALCO प्लांट के ग्रीन एनोड प्लांट (GAP) में अचानक धमाका हुआ और उसके बाद आग लग गई। इस घटना से कई कर्मचारी प्रभावित हुए। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, तीन मज़दूर जल गए, लेकिन पुलिस ने सिर्फ़ एक मज़दूर के घायल होने की पुष्टि की है।
यह घटना शाम करीब 6 बजे हुई, जिससे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल मजदूरों को तुरंत बाल्को के डिपार्टमेंटल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में बिहार के रहने वाले रवि शंकर यादव की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Balco Plant Blast: अभी तक इस बारे में कोई साफ़ जानकारी नहीं मिली है कि धमाका कैसे हुआ और इसका कारण क्या था। प्लांट मैनेजमेंट और पुलिस जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ़ हो पाएगा कि असल में कितने कर्मचारी घायल हुए और दुर्घटना का असली कारण क्या था।