कोरबा

Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी खतरनाक टक्कर, दोनों ने तोड़ दिया दम

Road Accident: इतवार और उसकी पत्नी गंगा बाई सड़क पर गिर गए। आयुष दूर फेंका गया। ट्रैक्टर का पहिया इतवार सिंह और गंगा बाई के सिर पर चढ़कर निकल गया। दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। खून से लथपथ पति पत्नी को कटघोरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

2 min read
Feb 21, 2024
accident_2.jpg

Accident News: वाहनों की रफ्तार लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक से घर लौट रहे पति पत्नी और उनके पोता को टक्कर मार दिया। तीनों को गंभीर चोटें आई। घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान पति पत्नी ने दम तोड़ दिया। घायल बच्चे का इलाज जारी है। उसके जांघ की हड्डी टूट गई है।

पुलिस केस दर्जकर ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। आरोपी चालक का नाम शिव बताया जा रहा है, जो ग्राम रजकम्मा का रहने वाला है। मृतक के परिवार ने पुलिस को बताया है कि ग्राम आंछीमार मोहनपुर में रहने वाला इतवार सिंह (55) अपनी पत्नी गंगा बाई (50) और पोता आयुष (5) को लेकर ग्राम पहाड़ गांव से घर लौट रहा था। तीनों बाइक पर सवार थे। गांव रजकम्मा से बिंझरा की ओर जाने वाले मार्ग पर ग्राम सगुना भांठापारा तालाब के पास मैक्सी ट्रैक्टर के चालक ने इतवार सिंह की बाइक को ठोकर मार दिया।

इतवार और उसकी पत्नी गंगा बाई सड़क पर गिर गए। आयुष दूर फेंका गया। ट्रैक्टर का पहिया इतवार सिंह और गंगा बाई के सिर पर चढ़कर निकल गया। दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। खून से लथपथ पति पत्नी को कटघोरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान इतवार सिंह ने दम तोड़ दिया। गंगा बाई को कोरबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां महिला ने दम तोड़ दिया।

आयुष को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसके जांघ की हड्डी टूट गई है। इतवार के पुत्र कृष्ण कुमार धोबी ने पुलिस को बताया है कि उसे घटना स्थल पर मौजूद महिलाओं ने बताया है कि ट्रैक्टर चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था। वह सगुना के पास वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। सामने से ठोकर मार दिया। घटना के लिए ट्रैक्टर चालक की लापरवाही को दोषाी माना जा रहा है। पुलिस केस दर्जकर जांच कर रही है।

Published on:
21 Feb 2024 02:48 pm