दीपका कालोनी की रहने वाले एक युवती के होश उस समय उड़ गए जब उसने अपना अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते देखा। उसने इसकी शिकायत दीपका पुलिस स्टेशन में की।
कोरबा. एक युवती का अश्लील वीडियो बना कर युवकों ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने कार्यवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि एक फरार चल रहा था।
जानकारी के अनुसार, दीपका कालोनी की रहने वाले एक युवती के होश उस समय उड़ गए जब उसने अपना अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते देखा। उसने इसकी शिकायत दीपका पुलिस स्टेशन में की।
पुलिस ने आरोपी बीरसाय चौधरी, सुभाष कुमार केंवट, रूपेश कंवर, मनीष कुमार उइके समेत दोनों नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बेलटिकरी बसाहट निवासी आशीष के फरार होने के बाद पुलिस उसे पकडे की फ़िराक में थी।मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।