कोरबा

संघर्ष के बाद निरस्त की गई तीन में से दो ट्रेने मिलीं इसलिए फिलहाल आंदोलन स्थगित अब बैठक में आगे की रणनीति पर होगा मंथन

आंदोलन के बजाए अब समिति दो मई की शाम आवश्यक बैठक करेगी

2 min read
May 02, 2018
आंदोलन के बजाए अब समिति दो मई की शाम आवश्यक बैठक करेगी

कोरबा . कोरबा से रायपुरबिलासपुर जाने वाली निरस्त की गई तीन में दो ट्रेनों का परिचालन अब शुरू कर दिया है। जिसके कारण कोरबा विकास समिति ने दो मई को उरगा में प्रास्तावित रेल रोको आंदोलन को स्थगित कर दिया है। आंदोलन के बजाए अब समिति दो मई की शाम आवश्यक बैठक करेगी। समिति के सदस्य शिव अग्रवाल ने बताया कि अभी भी निरस्त चल रही तीसरी ट्रेन, इंटरसिटी और रेलवे से जुड़ी अन्य सुविधाओं पर बैठक में चर्चा होगी।


उल्लेखनीय है कि चांपा नैला के बीच हसदेव नदी पर बने ब्रिज के मरम्मत कार्य के लिए कोरबा से चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है। आसान शब्दों में इसे इस तरह समझिए कि कोरबा से सुबह 8:15 बजे छूटकर 1 बजे रायपुर पहुंचने वाली और कोरबा से दोपहर 1:15 में छूटकर 3:40 बजे बिलासपुर पहुंचने वाली टे्रनों का परिचालन अब शुरू हो चुका है। इन ट्रेनों के वापसी का फेरा भी शुरू कर दिया गया है। जबकि कोरबा से रात 9:15 बजे छूटकर रात को 11:15 बजे बिलासपुर पहुंचने वाली ट्रेन अब भी बंद है। जोकि पूर्व में नियमित तौर पर रोजाना कोरबा से परिचालित थी।

ये भी पढ़ें

धोखाधड़ी करने वाले ठेकेदार को कोर्ट ने दी पांच साल के कारावास की सजा


डर यह भी ?
कोरबा विकास समिति द्वारा लगातार बनाए गए दबाव व कलक्टर की मौजूदगी में डीआरएम से त्रिपक्षीय वार्ता के बाद बंद हुई दो ट्रेने वापस तो मिली हंै। लेकिन रात वाली पैसेंजर बंद है। समिति को यह भी डर है कि इस ट्रेन को रेलवे प्रबंधन स्थायी तौर बंद न कर दे। इसके साथ ही कोरबा की वर्षांे पुरानी इंटरसिटी एक्सप्रेस की मांग को लेकर भी दो मई की शाम 6 बजे टीपी नगर बाईपास रोड स्थित तिलक भवन में बैठक रखी गई है। समिति के समन्वयक कमलेश यादव ने सभी राजनैतिक, सामाजिक व सामान्य लोगों से बैठक में शामिल होने कि अपील की है।


डेढ़ घंटे लेट से पहुंची लिंक एक्सपे्रस
मंगलवार को लिंक एक्सपे्रस कोरबा रेलवे स्टेशन पर डेढ़ घंटे लेट पहुंची। इसी बीच यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे प्रबंधन यात्रियों को लगातार निराश कर रहा है। मंगलवार को लिंक एक्सपे्रस ड़ेढ घंटे लेट पहुंची है। गर्मी के मौसम में धूप तेज होने के पहले घर पहुंचने को लेकर लिंक एक्सपे्रस पर सफर कर रहे हैं, लेकिन यह भी यात्रियों को 12 बजे के बाद पहुंचा रही है।

ये भी पढ़ें

CG Motivational News- कलेक्टर ने यूपीएससी पास सुरेश का मम्मी-पापा और दादा के साथ किया सम्मानसाथ में पी चाय और प्रशासनिक कार्योंं के दिए टिप्स
Published on:
02 May 2018 11:05 am
Also Read
View All