कोरबा

Breaking : पुलिस ने एसईसीएल के आवासीय कॉलोनी ढेलवाडीह में मारा छापा, दो युवक व युवतियों को पकड़ा

- लड़कियों को बिलासपुर से बुलाया था - स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

less than 1 minute read
Oct 08, 2018
Breaking : पुलिस ने एसईसीएल के आवासीय कॉलोनी ढेलवाडीह में मारा छापा, दो युवक व युवतियों को पकड़ा
Breaking : पुलिस ने एसईसीएल के आवासीय कॉलोनी ढेलवाडीह में मारा छापा, दो युवक व युवतियों को पकड़ा

कोरबा. पुलिस ने एसईसीएल के आवासीय कॉलोनी में छापा मारकर दो युवक व युवतियों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि युवतियों को बिलासपुर से बुलाया गया था। मामला कोरबा एरिया के अधीन स्थित एसईसीएल की आवासीय कॉलोनी ढेलवाडीह का है। आवास क्रमांक ए/४११ में दो युवक व दो युवतियों को संदिग्ध स्थिति में देखकर स्थानीय लोगों ने कटघोरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आवास की तलाशी ली और दो युवक व युवतियों को पकड़ लिया। उसने पूछताछ की गई, लेकिन चारों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस उन्हें पकड़कर कटघोरा थाना ले गई।

पूछताछ मेंं पता चला कि दोनों युवतियां बिलासपुर से युवकों के बुलावे पर ढेलवाडीह आई थीं और उनके साथ ठहरी थीं। लड़कियां के साथ युवकों की कोई रिश्तेदारी भी नहीं है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों लड़कियों को छोड़ दिया। वहीं युवकों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि घटना क्षेत्र में पीटा एक्ट लागू नहीं होने के कारण पुलिस की कार्रवाई प्रतिबंधात्मक तक सीमित रही। दोनों आरोपियों के नाम मनीष चौहान और राहुल वर्मा बताया गया है। आवास एक एसईसीएल कर्मी के नाम पर आवंटित है। इसकी चाबी कर्मी ने दोनों युवकों को दिया था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया है कि इसके पहले भी आरोपी कॉलोनी में बाहर से कई बार लड़कियां बुला चुके थे।

Published on:
08 Oct 2018 08:46 pm