कोरबा निगम मेंं निर्दलीय पार्षद और जोगी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिव अग्रवाल ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। शिव अग्रवाल ने पत्रिका से चर्चा पर इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जोगी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल और उनके कुछ खास लोग लगातार उनकी उपेक्षा करते आएं है। पार्टी जिलाध्यक्ष तो सिर्फ नाम का रखा गया था, लेकिन किसी प्रकार के बड़े फैसले लेने नहीं दिया जाता था। इसकी जानकारी कई बार मेरे द्वारा पार्टी हाइकमान को भी दिया गया। उसके बाद भी इस तरह की गतिविधियां जारी रही। शिव अग्रवाल ने कहा कि इसे लेकर मैनें शनिवार को ही पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।