कोरबा

गजराज की दस्तक से दहशत में हैं सीमावर्ती गांव के ग्रामीण

हाथियों द्वारा कुचलने से शनिवार शाम को दो मासूम सहित चार लोगों की मौत

2 min read
Apr 29, 2018
हाथियों द्वारा कुचलने से शनिवार शाम को दो मासूम सहित चार लोगों की मौत

कोरबा . रायगढ़ सीमा से लगे कोइलार में हाथियों द्वारा कुचलने से शनिवार शाम को दो मासूम सहित चार लोगों की मौत के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लगभग 40 हाथियों के झुंड में जंगल में विचरण कर रहे हाथियों की आमद से ग्रामीण घरों में कैद हो गए हैं। कोइलार गांव के निकट नरलाको और कलमीटिकरा गांवों के लोग हाथियों से बचाव के लिए एक जगह एकत्रित होकर हो हुल्ला कर रहे थे। देर रात हाथियों का एक दल जिल्गा-बरपाली तक पहुंच गया। हाथियों के पहुंचने से एक बार फिर उक्त गांव सहित आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए हैं।


पिछले कई दिनों से हाथियों का दल रायगढ़ और कोरबा के निकट जंगलों में विचरण कर रहा है। हाल में ही दंतैल ने एक को कुचल कर मार डाला था तब वन विभाग का अमला अलर्ट हुआ था। इस बीच शनिवार को फिर हाथियों ने रायगढ़ जिले के जंगल में बसे गांव के चार लोगों को मौत की नींद सुला दिया।

ये भी पढ़ें

पुल से नीचे गिरे ट्रक में फंसा ड्रायवर, जिसे बचाने के लिए 6 घण्टे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन फिर हुआ कुछ ऐसा

------------------

धमकी की वजह से किशोरी ने लगाई थी फांसी, प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज
कोरबा. तीन माह पूर्व किशोरी की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी प्रेमी पर आरोप है कि वह शादी के नाम पर धमकाता था। जिसे लेकर किशोरी परेशान थी।


30 जनवरी को करतला थाना क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा निवासी अमिषा गुप्ता की उसके कमरे से फंदे में लटकती लाश बरामद की गई थी। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही थी। पुलिस ने जब किशोरी का कॉल डिटेल्स निकलवाया तो खुलासा हुआ कि मोहम्मद सेराज नाम के युवक ने किशोरी को अपने नाम पर सिम दिया था। शादी को लेकर लगातार परेशान करता था। इससे किशोरी परेशान थी। खुदकुशी करने से पहले उसने नशीली दवाईयां खाने का प्रयास किया था। परिजनों के देख लेने पर उसने हाथ की नस काट ली थी।

ये भी पढ़ें

डोर टू डोर कचरा जमा करने वाली महिला समूह भी सरकार से नाखुश रैली निकालकर बुलंद की आवाज
Published on:
29 Apr 2018 11:10 am
Also Read
View All