कोरबा

बारिश से गीली हो चुकी दीवार भरभराकर गिरी, चपेट में आए दो बच्चे, अस्पताल दाखिल

-बारिश होने से दीवार और भी जर्जर हो गई, इससे दीवार और भी कमजोर हो गई ।
2 min read
Jul 24, 2018
बारिश से गीली हो चुकी दीवार भरभराकर गिरी, चपेट में आए दो बच्चे, अस्पताल दाखिल
बारिश से गीली हो चुकी दीवार भरभराकर गिरी, चपेट में आए दो बच्चे, अस्पताल दाखिल

कोरबा. पहले से जर्जर २५ फीट की कच्ची दीवार बारिश में भरभराकर गिर गई। पास में ही खेल रहे पड़ोस के दो बच्चे इस दीवार के नीचे दब गए। ये दोनों घायल हो गए। एक बच्चे को गंभीर चोट आई है, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इलाज के खर्च के लिए दोनों पक्ष में विवाद हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र में शिवचरण चौहान 39 वर्ष वैष्ण्व दरबार के पीछे रहता है। वह पेटिंग का काम करता है। शिवचरण और पड़ोस में रहने वाले रामनाथ चौहान का घर आपस में मिला हुआ है । रामनाथ चौहान का मकान एक तरफ से झुक गया था। मोहल्ले के सभी लोगों ने उसे दीवार की मरम्मत कराने की सलाह दी थी, लेकिन वह नहीं माना। इसी बीच दीवार के एक तरफ मिट्टी पाट दी गई। बारिश होने से दीवार और भी जर्जर हो गई, इससे दीवार और भी कमजोर हो गई ।

मंगलवार को सुबह दीवार के समीप शिवचरण के दोनों बच्चे रितेश और आशिका ऊर्फ लाली दीवार के पास खेल रहे थे। उसी समय दीवार भरभराकर गिर गई। जिससे रितेश और आशिका उसके नीचे दब गये रितेश के कमर में और दांये हाथ और दांये पैर मे चोट आई तथा आशिका की दाहिनी आंख के पास व हाथ-पैरों चोटें आई हैं, परिजन घायलों को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बताया कि रितेश के कमर में फ्रेक्चर आ गया है। इसकी जानकारी जब शिवचरण ने रामनाथ को दी तो वह इलाज के लिए पैसे देने की बजाय गाली-गलौज पर उतर गया। पुलिस ने रामनाथ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Published on:
24 Jul 2018 09:09 pm