नाकेबंदी कर छानबीन में जुटी पुलिस
कोरबा. मॉर्निंगवॉक पर निकली महिला डीडीएम रोड में ठगी का शिकार हो गई। खुद को पुलिस मैन बताकर ठगों ने महिला ने सोने की कंगन और चेन की ठगी की ली। जेवरात की वजन लगभग सात तोला और कीमत दो लाख रुपए बताई जा रही है।
घटना शहर के बीच डीडीएम रोड पर हुई। पुष्पा देवी जैन शुक्रवार सुबह सात बजे मॉनिंगवॉक पर निकली थी। हनुमान मंदिर के करीब पहुंची थी कि बाइक पर दो युवक आए। उन्होंने महिला का रास्ता रोक दिया। कड़े शब्दों में कहा कि शहर में लूट की घटना है। वह (महिला) सोने चांदी की जेवरात पहचनकर सुबह सुबह घुम रही है।
महिला ने जेवरात को उतारकर घुमने के लिए कहा। पुुष्पा ने युवकों को बताया कि उसका घर पास में ही है। वह घर जाकर उतार देगी। तब एक युवक ने पुष्पा को जोर से डांटा। एक पहचान पत्र दिखाते हुए खुद को पुलिस कर्मी बताया। महिला घबरा कर युवकों की बाते में आ गई। उसने हाथ से कंगन और सोने की चेन को उतार कर दे दिया। युवकों ने जेवरात को एक कागज में लपेटकर महिला के पल्लू में बांध दिया।
रास्ते में पल्लू के गांठ को खोलने से मना किया। महिला ने घर पहुंचकर पल्लू खोला उसमें चुड़ी अंगूठी निकली। देखते ही महिला समझ गई कि उसके साथ ठगी हुई है। महिला ने परिवार वालों के जरिए घटना से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की। लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आए। पुलिस डीडीएम रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से ठगों की तलाश कर रही है। उनकी पहचान करने की कोशिश में जुटी है।
साइकिल चालक को डांटकर भगाया
जिस वक्त बदमाश महिला से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे, उस बीच साइकिल पर एक व्यक्ति भी डीडीएम रोड से गुजर रहा था। बदमाशों ने उसे भी रोका। कहा कि शहर में लूट की वारदात हो रही है। वह चांदी की अंगूठी पहचनकर साइकिल से चल रहा है। उसे डांटते हुए पुलिस थाने जाने के लिए कहा। साइकिल सवार डर गया। वह तुरंत चला गया।
बाहरी गिरोह पर संदेह
ठगी का तरीका देखकर पुलिस को संदेह है कि इसमें जशपुर के नट या मध्यप्रदेश के पारधी गिरोह का हाथ होसकता है। इसके पहले इतवारी बाजार व अग्रसेन मार्ग पर तीन साल पहले इसी तरीके से वारदता को अंजाम दिया गया था। इसका खुलासा आजतक पुलिस नहीं कर सकी है।
पुलिस को खुली चुनौती दे रहे बदमाश
हाल के दिन में कोतवाली क्षेत्र में लूट की चार घटनाएं हुई है। तीन घटनाएं अनसुलझी है। बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उनमें पुलिस का खौफ नहीं है। दो दिन पहले बाइक सवार लूटेरों ने बालकोनगर नगर नेहरू गार्डन के पास निगम के सब इंजीनियर से गुलिस्ता साहू से दिनदहाड़े बैग लूट लिया था।
इसमें मोबाइल और एटीएम कार्ड सहित अन्य दस्तावेज थे। पिछले हफ्ते कोतवाली थाना से लगभग 200 मीटर की दूरी पर महिला से 25 हजार रुपए की लूट कर ली थी। महिला बिजली बिल अदा करने के लिए बैंक से रुपए निकालकर घर जा रही थी। पंप हाउस कॉलोनी में भी अस्पताल से जा रही मां बेटी लूट का शिकार हो गई थी।