कोरबा

जब बीमार गाय की पेट का किया गया ऑपरेशन, जो निकला बाहर देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

राठौर ने एक पशु चिकित्सक से सम्पर्क किया

2 min read
Jul 09, 2018
राठौर ने एक पशु चिकित्सक से सम्पर्क किया

कोरबा. गाय की पेट में प्लास्टिक एक दो नहीं बल्कि 70 किलो। सुनने में यह अजीब जरूर लगता है, लेकिन घटना सही है।
सीएसईबी के कोरबा पूर्व कॉलोनी में जेपी राठौर रहते हैं। उन्होंने एक गाय पाला है। कुछ दिन से गाय की तबियत खराब थी। गाय कुछ खा पी नहीं रही थी। राठौर ने एक पशु चिकित्सक से सम्पर्क किया।

चिकित्सक ने गाय को पानी की बॉटल चढ़ाई। लेकिन सेहत में सुधार नहीं हुआ। तब उन्होंने पशु चिकित्सक राम चन्द्र साहू से सम्पर्क किया। साहू ने गाय को देखकर बताया कि उसके पेट में प्लास्टिक है। ऑपरेशन के जरिए बाहर निकाला जा सकता है। राठौर ने हामी भर दी। चिकित्सक ने गाय का ऑपरेशन किया।

ये भी पढ़ें

ठग ने कहा मंत्री का हूं करीबी दिलवा दूंगा बड़ा टेंडर और इस तरह ठग लिए 10 लाख रूपए

पेट से 70 से 80 किलो प्लास्टिक निकला। यही नहीं गाय की पेट से कप प्लेट, सेफ्टी पिन, आल्पिन पिन, एल्यूमिनियम के तार से भी निकाले गए। ऑपरेशन के बाद गाय की हालत में सुधार आ रहा है। पशु चिकित्सक राम चन्द्र साहू ने बताया कि गाय की हालत बहुत जल्द स्वस्थ हो जाएगी। पेट प्लास्टिक थैलियों से भरा था। इसलिए गाय कुछ खा नहीं रही थी। समय पर इलाज नहीं होता तो गाय को बचाना संभव नहीं था।


सरकार ने किया प्रतिबंधित
बताते चले कि सरकार ने प्लास्टि की थैली पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसका उपयोग करते पकड़े जाने पर आर्थिक जुर्माना का प्रवधान है। इसके बाद भी प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग शहर में धड़ल्ले से किया जा रहा है। सब्जी व्यापारी और कुछ दुकानदार भी प्लास्टिक की थैलियों में ग्राहकों को सामान बेच रहे हैं।

चोरी छिपे प्लाटिक की फैक्ट्रियां भी चल रही हैं। निगम का अभियान भी ठप गया है। प्रतिबंध के बावजूद प्लास्टिक उपयोग किए जाने से प्रकृति पर विपरित प्रभाव तो पड़ रही रहा है कि मवेशी भी कीमत चुका रहे हैं। अभीतक प्लाटिक खाकर कई मवेशियों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें

एक दशक में खोदे गये 2100 तालाब, 417 सिर्फ करतला म इनके अस्तित्व पर विधायक ने उठाए सवाल

Published on:
09 Jul 2018 09:09 pm
Also Read
View All