कोरबा

बदमाश ने पड़ोस में रहने वाली महिला को मिट्टी तेल से जलाया, हत्या की कोशिश के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

2 min read
Jul 09, 2018
गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

कोरबा. गाली देने से मना करने पर एक बदमाश ने पड़ोस में रहने वाली महिला पर मिट्टी तेल डाल कर आग के हवाले कर दिया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।


घटना सीतामणी की है। यहां चंडिका मंदिर के पास लखन यादव रहता है। उसका पुराना विवाद पड़ोस मेें रहने वाले सोनू महंत से चल रहा था। शनिवार शाम चार बजे सोनू शराब की नशे में लखन के परिवार को गाली दे रहा था। इसे सुनकर लखन की पत्नी सीमा ने मना दिया। इससे सोनू आक्रोशित हो गया। अपने घर से मिट्टी तेल लाकर सीमा पर डाल दिया।

ये भी पढ़ें

हर चौंथे सरपंच का हाथ भ्रष्टाचार में लिप्त, इसे रोकने अब प्रशासन करेगा ये उपाय


माचिस की तिल्ली से सीमा को आग के हवाले कर दिया। महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग बाहर आए। आग को बुझाया। सीमा की बेटी भारती ने घटना की जानकारी अपने पिता लखन को दी। महिला को जिला अस्पताल पहुंचा गया। महिला का बयान पुलिस ने दर्ज कर लिया है। इसके आधार पर सोनू के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से जेल भेज दिया गया। सीमा का पति लखन फेरी लगाकर कपड़ा बेचता है। घटना के समय लखन कपड़ा बेचने बाहर गया था। उसकी पत्नी और बेटी भारती यादव घर में अकेली थी।

----------------

बाइक चोरी कर लगाई आग
कोरबा. पुलिस ने सुभाष चौक में बाइक पर आग लगाने का मामला दर्ज किया है। चोरों ने बाइक को बुधवारी से पार कर दिया था।
सीएसईबी चौकी अंतर्गत बुधवारी बस्ती निवासी राहुल चौहान है। वह गतौरा में रहकर जेके यूनिवर्सिटी में पालेटेक्निक की पढ़ाई कर रहा है। पिछले दिनों छुट्टी मनाने कोरबा आया हुआ था। इस दौरान चोर ने घर के सामने से उसकी सीजी 13 एस 1404 को पार कर दिया। राहुल ने बाइक को रायगढ़ निवासी मनोज अग्रवाल से खरीदी थी। सुबह जब उसने वाहन की पतासाजी की तो उसे पता चला की चोर ने निहारिका चौक के पास बाइक को आग लगा दी है। मामले की शिकायत पर आगजनी का मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें

दर्दनाक हादसा : चलती ट्रेन से नीचे ट्रैक पर गिरी महिला, बॉडी के हो गए कई टुकड़े

Published on:
09 Jul 2018 12:33 pm
Also Read
View All