कोरबा

मैंने पिता को मार दिया है… Youtuber बेटी ने हंसिया से वार कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

Murder Case: एक युवती ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी युवती सोशल मीडिया और यूट्यूब पर सक्रिय बताई जा रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है...

2 min read
Feb 11, 2026
पिता के खून से रंगे बेटी के हाथ (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Korba Murder Case: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया में एक युवती ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी युवती सोशल मीडिया और यूट्यूब पर सक्रिय बताई जा रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

घटना सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार रलिया गांव निवासी अशोक केंवट अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान उनकी बेटी गीता केंवट घर पहुंची और सोई हुई अवस्था में उन पर हंसिया से ताबड़तोड़ वार किए। वार उनके जबड़े और मुंह के पास किए गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

दरवाजा बंद, अंदर पसरा सन्नाटा… बाथरूम में जली हालत में मिली शिक्षिका, नजारा देख छात्रों के उड़े होश

Korba Murder Case: परिवार में लंबे समय से था विवाद

जानकारी के मुताबिक गीता अपनी मां और बहनों के साथ पुरानी बस्ती, कोरबा में रहती थी, जबकि उसके पिता अशोक केंवट रलिया गांव में अकेले रहते थे। पारिवारिक कारणों से दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी और एक-दूसरे के घर आना-जाना भी बंद था। बताया जा रहा है कि मृतक पिता अपनी पत्नी और बेटी के चरित्र को लेकर अक्सर आरोप लगाते थे, जिससे घर में तनाव की स्थिति बनी रहती थी। हाल ही में गीता जाति निवास प्रमाण पत्र बनवाने के सिलसिले में गांव आई थी और अपने बड़े पिता के घर ठहरी हुई थी। इसी दौरान उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

खुद किया जुर्म कबूल

हत्या के बाद गीता घर से बाहर निकली और अपने रिश्तेदारों को बताया कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है। मृतक के भाई संतोष कुमार ने जब घर के अंदर जाकर देखा, तो अशोक केंवट खून से लथपथ मृत पड़े थे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पहले भी रही विवादों में

आरोपी गीता केंवट सोशल मीडिया और यूट्यूब पर काफी सक्रिय रहती है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह पहले भी विवादों में रह चुकी है। कुछ समय पूर्व उसने एक शिक्षाकर्मी का निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था, जिसकी शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई गई थी।

पुलिस कर रही गहन जांच

घटना की सूचना मिलते ही हरदी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और चरित्र को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को घटना का संभावित कारण बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
11 Feb 2026 11:34 am
Published on:
11 Feb 2026 11:33 am
Also Read
View All

अगली खबर