कोरीया

Sky Lightning: बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ी 6 महिलाओं पर गिर गई आकाशीय बिजली, 1 की मौत, 5 गंभीर

Sky Lightning: एमसीबी जिले के भरतपुर ब्लॉक की घटना, मनरेगा के तहत चेक डेम निर्माण कार्य में लगी थीं महिला मजदूर, अचानक मौसम बदला और होने लगी थी बारिश

2 min read
Sky lightning, sky lightning fell in MCB
Former MLA reached in hospital (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर। एमसीबी जिले के वनांचल ब्लॉक भरतपुर की ग्राम पंचायत चरखर में मंगलवार की दोपहर बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी 6 महिलाओं पर अचाकन आकाशीय बिजली (Sky Lightning) आ गिरी। हादसे में सभी झुलसकर मौके पर ही बेहोश हो गईं। अन्य मजदूरों व ठेकेदार द्वारा उन्हें तत्काल जनकपुर अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने 1 महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि 5 का इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दरअसल मनरेगा के तहत चेक डेम निर्माण कार्य में महिलाएं लगी थीं। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और बारिश होने लगी थी। महिला मजदूर की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एमसीबी जिले के भरतपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत चरखर में मनरेगा (वीबी-जी राम जी) के तहत बोल्डर चेक डेम निर्माण की स्वीकृति मिली है। यहां दर्जनभर से अधिक महिला-पुरुष मजदूर काम कर रहे थे। मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे अचानक मौसम बदला (Weather change) और बारिश होने लगी। इससे बचने के लिए मजदूर पेड़ के नीचे चली गईं।

इसी बीच वहां अचानक आकाशीय बिजली ( गिर गई। हादसे में सुशीला पति गेंदालाल सिंह (40), (Woman died due to sky lightning) सुभद्रा पति संदीप सिंह (40), कलावती पति विजय बहादुर सिंह (44), लक्ष्मी पति अशोक सिंह (26), मायवती पति रामनारायण सिंह (35) व रामबाई पति उमेश सिंह (36) मौके पर बेहोश हो गईं।

Injured woman admitted in hospital (Photo- Patrika)

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर लाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने सुशीला को मृत घोषित कर दिया। वहीं शेष 5 गंभीर महिलाओं का इलाज चल रहा है। घटना स्थल ब्लॉक मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर है।

Sky Lightning: अस्पताल पहुंचे पूर्व विधायक

आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत और 5 घायल होने की जानकारी जब पूर्व विधायक गुलाब कमरो को मिली तो वे तत्काल सीएचसी पहुंचे। यहां उन्होंने घायल महिलाओं से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और अस्पताल प्रबंधन से बेहतर इलाज करने बात कही। इधर घटना में महिला मजदूर की मौत (Female worker died) से उसके परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पीएम पश्चात पुलिस ने महिला का शव उसके परिजन को सौंप दिया है।

Published on:
02 Jun 2026 08:49 pm
Also Read
View All
Amritdhara Waterfall: वाटरफॉल में 90 फीट की ऊंचाई से कूद गया युवक, हुई मौत, कुछ घंटे पहले ही यहां से गई थीं कलेक्टर

Female Thieves Arrested: खूबसूरत चेहरे वाली 2 चोरनियां गिरफ्तार, दोनों हैं मां-बेटी, दुकान से पार की थी सोने-चांदी की ज्वेलरी

Indian Railway: बौरीडांड़-बैकुंठपुर डबल रेल लाइन बिछाने चोरी की रेत का उपयोग, खनिज विभाग है मौन, सिर्फ ग्रामीणों पर कार्रवाई क्यों?

Jagadguru Rambhadracharya: 22 भाषा में धाराप्रवाह बोल सकता हूं, मेरे जगद्‌गुरुत्व का परीक्षण करा लें, रामभद्राचार्य का विधानसभा नेता प्रतिपक्ष को चुनौती

Fertilizer Scam Case: 68 लाख का खाद घोटाला करने वाला समिति प्रबंधक गिरफ्तार, पूछताछ में किया ये चौंकाने वाला खुलासा