कोरीया

Koria Crime: एसईसीएल की TMC कंपनी में तलवार लेकर घुसे थे युवक, ले उड़े 50 लाख के मशीनरी पाट्र्स, खरीदार समेत 4 गिरफ्तार

Koria news: एसईसीएल की अनुबंधित कंपनी टीएमसी झिलमिली में आरोपियों ने चोरी की वारदात को दिया था अंजाम, 6 दिन बाद ही पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे में पाई सफलता, अन्य की तलाश जारी
2 min read
Theft in SECL TMC company
Koria Crime, पुलिस गिरफ्त में 3 चोर व 1 खरीदार (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर। एसईसीएल की अनुबंधित कंपनी टीएमसी झिलमिली के साइट स्टोर से 21 अगस्त की रात तलवारों से लैश युवकों ने 50 लाख के मशीनरी पाट्र्स चोरी (Machinery parts theft) कर ली थी। इसकी रिपोर्ट कंपनी के परियोजना प्रमुख द्वारा पटना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने मशीनरी पाट्र्स चोरी करने वाले 3 चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की बात स्वीकार की। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरी का सामान उन्होंने कबाड़ी को बेचा है। इस पर पुलिस ने खरीदार कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को चारों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

टीएमसी झिलिमिली परियोजना प्रमुख श्यामल मैती ने पटना थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 21 अगस्त की रात करीब 1.30 बजे टीएमसी झिलिमिली साइट स्टोर से मशीनरी के कीमती पाट्र्स चोरी चली गई है। सीसीटीवी कैमरे (Thieves gang captured in CCTV) में हथियारबंद आरोपी कैद हो गए हैं। मशीनरी पाट्र्स का बाजार मूल्य उन्होंने करीब 50 लाख बताया।

उन्होंंने बताया कि चोरी गए पाट्र्स कोयला उत्खनन में उपयोग होने वाली मशीनरी के तांबा, पीतल एवं कांसा धातु से निर्मित हैं। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 331(4), 305(ए), 61, 317, 111 बीएनएस एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरु की। मामले में पटना एवं सायबर सेल की टीम अज्ञात आरोपियों (Theft in SECL) को पकडऩे मुखबिरों को लगाया।

इसी बीच मुखबिर की सूचना पर संदिग्धों की पहचान कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तब यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों ने 9-10 के गु्रप में 21-22 अगस्त की दरम्यानी रात टीएमसी स्टोर की छत की शीट को उखाड़ा। फिर एसईसील की मशाीन के मंहगे पाट्र्स (तांबा, पीतल, कांस के धातु इत्यादि से निर्मित) कीमत 50 लाख चोरी की थी।

Koria thieves gang: जंगल में छिपाया था पाट्र्स

आरोपियों ने बताया कि मशीनरी पाट्र्स की चोरी के बाद एक दिन बड़सरा जंगल में छिपाकर रखा था। दूसरे दिन चरचा निवासी अब्दुल वासिब उर्फ गोलू के पास बिक्री की थी। खरीदार कबाड़ी अपने वाहन से सामानों को लाया और आधा सामान घर में रखा, आधा सामान अन्य कबाड़ी को बेच दिया था। आरोपियों की निशादेही पर कबाड़ी गोलू के कब्जे से मशीनरी के महंगे पाट्र्स करीब 40 लाख के बरामद किए गए है। साथ ही आरोपियों के पास से 3 नग तलवार (घटना के समय मारने के लिए रखे थे), टार्च, मोबाइल एवं नकदी 1500 रुपए जब्त किए गए हैं।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

एसपी हरीश राठौर ने प्रेसवार्ता में बताया कि पकड़े गए आरोपियों (Theft in SECL) में किशन कुमार पिता राजेंद्र (24), मंगल राम उर्फ गोलू पिता स्व. जनक राम बसोर (24), करन पिता चंद्रप्रसाद बसोर (24), अब्दुल वासिब उर्फ गोलू मियां पिता अब्दुल कमाल (30) शामिल हैं। सभी आरोपी चरचा कॉलरी घुटरी दफाई एवं ग्राम पुटा-पटना के निवासी हैं।

अन्य फरार आरोपियों का तलाश जारी है। उनके विरूद्ध थाना पटना, चरचा, बैकुंठपुर में चोरी के पहले से आराधिक रिकार्ड है। इस दौरान एएसपी अभिषेक सिंह, डीएसपी आशा सेन, एसडीओपी राजेश साहू, थाना प्रभारी प्रमोद पाण्डेय सहित अन्य मौजूद रहे।

Updated on:
28 Aug 2026 08:52 pm
Published on:
28 Aug 2026 08:52 pm