28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nepal Flood: नेपाल त्रासदी में अंबिकापुर भाजपा नेता की बेटी डॉ. मीना गुप्ता लापता, इंग्लैंड से आई थीं कैलाश मानसरोवर यात्रा पर

Nepal Massive Tragedy: डॉ. मीना गुप्ता के लापता होने से परिवार में किसी बड़ी अनहोनी का डर, नहीं हो पा रहा है संपर्क, अंबिकापुर निगम में एल्डरमैन हैं वरिष्ठ भाजपा नेता करता राम गुप्ता
2 min read
Google source verification
Dr. Meena Gupta missing in Nepal Floods

Nepal Floods, नेपाल में आई भीषण त्रासदी में लापता डॉ. मीना गुप्ता (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। नेपाल में आई भीषण त्रासदी (Massive Tragedy in Nepal) के बाद सैकड़ों लोग लापता हो गए हैं। इनमें भारत समेत अन्य देशों के भी तीर्थयात्री शामिल हैं। इसी बीच अंबिकापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता व एल्डरमैन करता राम गुप्ता की बेटी डॉ. मीना गुप्ता भी लापता हो गई हैं। परिवार का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। इससे परिवार के लोग काफी चिंतित हैं। वे इंग्लैंड से पवित्र कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर आई थीं। यात्रा पूरी करने के बाद वे नेपाल-तिब्बत सीमा पर स्थित आव्रजन कार्यालय में मौजूद थीं। इसी दौरान आई बाढ़ में तीन मंजिला बिल्डिंग धराशायी हो गई। बताया जा रहा है कि डॉ. मीना गुप्ता (Dr. Meena Gupta Missing in Nepal flood) के साथ दल में 80 लोग शामिल थे, फिलहाल सभी लापता बताए जा रहे हैं।

सरगुजा के वरिष्ठ भाजपा नेता करता राम गुप्ता अंबिकापुर नगर निगम में एल्डरमैन (Ambikapur Aldermen) हैं। उनकी बेटी डॉ. मीना गुप्ता इंग्लैड के टोरकी में रहती हैं। वे वहां चर्म रोग विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत हैं। भाजपा नेता इन दिनों दिल्ली में हैं। उनका कहना है कि उनकी पुत्री 14 अगस्त को इंग्लैंड से दिल्ली आई थीं। यहां से वे एक आध्यात्मिक गुरु के नेतृत्व में 80 लोगों के साथ नेपाल के काठमांडू गई थीं।

23 अगस्त को उनके दल ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा पूरी कर ली थी। इसके बाद 25 अगस्त को दल के सभी सदस्यों के साथ वे नेपाल-तिब्बत सीमा पर स्थित आव्रजन कार्यालय में कुछ औपचारिकताएं पूरी करने गई थीं। सभी 3 मंजिला बिल्डिंग में मौजूद थे। इसी दौरान नेपाल-तिब्बत सीमा पर आए भीषण बाढ़ की त्रासदी में 3 मंजिला बिल्डिंग धराशायी (Building demolished) हो गई। इसके बाद से बेटी डॉ. मीना गुप्ता समेत दल के सभी 80 सदस्य लापता हैं।

Ambikapur BJP Leader: भाजपा नेता ने जाने से किया था इनकार

भाजपा नेता करता राम गुप्ता का कहना है कि दिल्ली आने के बाद उनकी बेटी ने उन्हें भी कैलाश मानसरोवर यात्रा (Kailash Mansrovar yatra) पर चलने को कहा था, लेकिन उन्होंने जाने से मना कर दिया था। इसी बीच रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बेटी से मुलाकात हो जाने की मंशा लेकर वे दिल्ली गए थे। यहां पता चला कि नेपाल में आई भीषण त्रासदी के बाद से डॉ. मीना गुप्ता से किसी प्रकार का किसी का संपर्क नहीं हो पा रहा है।

दरअसल नेपाल-तिब्बत सीमा वाले इलाके में संचार के सभी साधन इन दिनों ध्वस्त हैं। इस खबर के बाद भाजपा नेता समेत उनका पूरा परिवार चिंतित है। वे बेटी के सकुशल लौट आने की प्रार्थना कर रहे हैं।

पर्यटन मंत्री केंद्र सरकार के संपर्क में

भाजपा नेता की बेटी के लापता होने की खबर के बाद छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल (Ministr Rajesh Agrawal) ने उनसे पूरी जानकारी ली। फिलहाल मंत्री केंद्र सरकार के संपर्क में हैं। बता दें कि डॉ. मीना गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा अंबिकापुर के होलीक्रॉस स्कूल में हुई थी। डॉक्टर बनने के बाद वे इंग्लैंड में ही शिफ्ट हो गई हैं।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग