कोरीया

Big incident: गुलदस्ता बनाने के लिए पेड़ से पत्तियां तोड़ रहा था किशोर, अचानक लगा करंट का झटका और हो गई मौत

Big incident: पेड़ पर चढक़र पत्तियां तोडऩे के दौरान 16 वर्षीय किशोर हुआ हादसे का शिकार, पेड़ के पास से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया
2 min read
Big incident
Hightension wire where incident

बैकुंठपुर। कोरिया जिले के बैकुंठपुर ओडग़ी नाका में करंट से झुलसे किशोर की रायपुर जाते समय मौत हो गई। परिजन मंगलवार की सुबह किशोर का शव लेकर घर पहुंचे। दरअसल किशोर फूलों के दुकान में काम करता था। वह गुलदस्ता बनाने के लिए पेड़ पर पत्तियां तोडऩे चढ़ा था। इसी दौरान वह हाईटेंशन तार की चपेट (Big incident) में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया था। परिजनों ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग रखी है।

बैकुंठपुर पुराना बस स्टैंड के पास फूल गुलदस्ते की दुकान में शांतनू गिरी पिता चंदन गिरी (16) खुटनपारा निवासी काम करता था। सोमवार की सुबह करीब 11 बजेे वह गुलदस्ते के लिए अशोक के पत्ते तोडऩे पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान वह वहां से गुजरे 33 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया।

Hightension wire where incident

करंट का तेज झटका लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे जिला अस्पताल के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां भी उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रायपुर रेफर कर दिया था। परिजन उसे रायपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।

Big incident: एकलौता पुत्र था मृतक

किशोर की मौत पर परिवार व मोहल्लेवासियों ने सिटी कोतवाली बैकुंठपुर में शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि मृतक किशोर परिवार में एकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोक कर बुरा हाल है।

Updated on:
06 Nov 2024 05:57 pm
Published on:
06 Nov 2024 05:57 pm
Also Read
View All
Natural Gas Supply: सिलेंडर युग को बाय-बाय! मनेंद्रगढ़ में पाइप लाइन से घर-घर पहुंच रही घरेलू नैचुरल गैस, पहला बिल देख उपभोक्ता टेंशन में

Koria Murder News: खेत से घर लौटा था देवर, भाभी बोली- तुम्हारे भइया को मैंने मार डाला, दूसरी महिला के साथ मना रहा था रंगरलिया

Koria Stone Pelting: पत्थरबाजी कर टीआई की कार समेत 2 दर्जन लग्जरी गाडिय़ों के शीशे तोड़े, सुबह उठे तो नजारा देखकर सब हैरान

चिरमिरी को मिली बड़ी रेल सौगात, 602 करोड़ रुपए की नई ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी, जानिए क्या होगा फायदा?

Koria News: जिंदा करने की आस में बेटे और पत्नी के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, आकाशीय बिजली से दोनों की मौत, 5 झुलसे- See Video