मैं तुम लोगों को थ्रेसर मशीन से धान मिसाई कैसे होता है, करके दिखाता हूं। इतना बोलते ही वह थ्रेसर मशीन से सटकर खड़े धान की फसल से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली के ऊपर चढ़ गया। जैसे ही उसने ट्रॉली से धान की फसल थ्रेसर मशीन में डाला। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह धान की फसल समेत थ्रेसर मशीन के अंदर जा समाया।