सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत धरमपुर सर्किल के गेरुआमुड़ा के पास सडक़ किनारे कुछ ग्रामीणों द्वारा लगभग 3 एकड़ की भूमि पर खलिहान रखकर अतिक्रमण किया गया था। आरोप के अनुसार पूर्व में अतिक्रमण करने वाले ग्रामीणों से वन कर्मचारियों (Attack on forest team) ने रिश्वत की मांग की थी, जब रुपए नहीं दिए गए तो विभाग ने कार्रवाई की तैयारी कर ली।