8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नायब तहसीलदार से मारपीट कर वह क्यों हुआ बेहोश, आइए जानें

मैनपाट के ग्राम उदारीडीह में हैंडपंप पर कब्जा करने वाले दबंग परिवार ने नायब तहसीलदार से की मारपीट, पुलिस कार्रवाई से बचने तत्काल किया बेहोशी का नाटक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pranayraj rana

•

Updated: 29 Feb 2016, 11:42 AM IST

Beaten

Beaten

अंबिकापुर.
मैनपाट में भू-माफियाओं और दबंगों का बोलबाला है। इनके द्वारा आए दिन प्रशासनिक अधिकारियों से दुव्र्यवहार करने व उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया जाता है। ऐसे ही मामले में ग्रामीणों की शिकायत पर कुछ दिन पूर्व नायब तहसीलदार ने ग्राम पंचायत उदारीडीह के शासकीय हैंडपंप में गांव के एक दबंग व्यक्ति द्वारा लगाए गए सबमर्सिबल पंप को निकलवा दिया था।


रविवार को वहां हैंडपंप लगवाने पहुंचे नायब तहसीलदार व उनके कर्मचारियों के साथ उक्त परिवार के सदस्यों ने मारपीट की। यही नहीं नायब तहसीलदार द्वारा कार्रवाई की बात पर परिवार का एक सदस्य बेहोश हो गया। बाद में पता चला कि वह नाटक कर रहा था।


मैनपाट के ग्राम उदारीडीह के जंगलपारा में प्रशासन द्वारा हंैंडपंप लगवाया गया था। लेकिन महीनेभर पूर्व इस हैंडपंप को निकलवाकर ग्राम के भोला यादव द्वारा अपना सबमर्सिबल पंप लगवा दिया गया था। यही नहीं उसका उपयोग भी वह ग्रामीणों को नहीं करने दे रहा था। इसकी शिकायत कई बार ग्रामवासियों ने कलेक्टर से भी की थी।


कलेक्टर के निर्देश पर कुछ दिनों पूर्व नायब तहसीलदार सुनील कुमार द्वारा हैंडपंप से सबमर्सिबल पंप निकलवा दिया गया था। रविवार को नायब तहसीदार के निर्देश पर पीएचई के कर्मचारी हैंडपंप लगाने पहुंचे थे। इस दौरान भोला यादव व उसके परिवार ने कर्मचारियों से विवाद शुरू कर दिया। इसकी सूचना कर्मचारियों द्वारा तत्काल नायब तहसीदार सुनील कुमार को दी गई। नायब तहसीदार तत्काल मौके पर अपने मातहत कर्मचारियों के साथ पहुंच गए।


इसके बाद भोला यादव व उसके परिवार के सदस्यों ने नायब तहसीलदार व उनके सहायक लेखापाल प्रदीप कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। नायब तहसीलदार पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। इधर कार्रवाई से बचने भोला यादव ने अचानक नौटंकी शुरू कर दी।


वह नायब तहसीलदार के सामने ही बेहोश हो गया। सब कुछ जानते हुए भी नायब तहसीलदार ने मानवता दिखाते हुए तत्काल भोला यादव को अपनी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां कुछ ही देर बाद उसे होश भी आ गया। बताया जा रहा है कि कार्रवाई से बचने उसका यह नाटक था।