कोरीया

BJP Leader Murder Update: रेत का खूनी खेल: भाजपा नेता ने ही भाजपा नेता और उनके भाई को कार में जिंदा जला डाला, शिक्षक समेत 3 गंभीर, 4 गिरफ्तार

BJP Leader murder case: पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता के 4 रिश्तेदारों को किया गिरफ्तार, 7 लोगों के खिलाफ नामजद दर्ज किया गया है अपराध, आरोपी भाजपा नेता विधायक के बताए जा रहे करीबी

3 min read
BJP leader murder update
BJP leader murder update, भाजपा नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह की इसी कार में जलकर हुई मौत (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर। कोरिया जिले में रेत के कारोबार को लेकर भाजपा के 2 दिग्गज नेताओं के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद 16 जून की रात खूनी खेल (BJP leader murder in Koria) में बदल गया। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 5 लोगों को कार के भीतर पेट्रोल छिडक़कर जला दिया। इसमें सोनहत के पूर्व जनपद अध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह तथा उनके भाई बिरेंद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि साथी शिक्षक नागेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह व मयंक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें शिक्षक की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। जबकि योगेंद्र सिंह और मयंक सिंह को अंबिकापुर से रायपुर रेफर किया गया है। इस मामले में पुलिस ने 7 नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। इसमें से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना प्रदेश से लेकर देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

BJP leader murder in Koria, घटना के बाद सुबह जुटे लोग (Photo- Patrika)

दरअसल कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवगई निवासी भाजपा नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह सोनहत के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष थे। इन दिनों लल्ला सिंह (BJP Leader) के भतीजे के नाम से रेत का ठेका है। वहीं गांव के ही भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी, उनके पुत्र समेत रिश्तेदारों के डंपर का उपयोग रेत खनन व परिवहन में किया जाता था।

रेत घाट, रेत खनन व परिवहन को लेकर भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह तथा मनोज त्रिपाठी के परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। 2 दिन पूर्व ही रेत परिवहन को लेकर लल्ला सिंह व उनके रिश्तेदारों का मनोज त्रिपाठी व अन्य के साथ विवाद हुआ था। इस पर त्रिपाठी परिवार (BJP Leader Manoj Tripathi) की ओर से थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

BJP leader murder update, भाजपा नेता लल्ला सिंह (Photo- Patrika)

इसी बीच 16 जून की रात भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह, बिरेंद्र सिंह, शिक्षक नागेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह व मयंक सिंह को मनोज त्रिपाठी व उनके रिश्तेदारों ने अपने घर के सामने फॉच्र्यूनर कार में पेट्रोल छिडक़ कर जिंदा जला दिया। कोई बाहर न निकल सके, इसके लिए डंपर वाहन को कार के सामने सामने खड़ा कर दिया था तथा कई बार टक्कर मारी थी। इससे कार के दरवाजे लॉक हो गए थे।

BJP leader burnt alive: लल्ला सिंह की कार में ही जलकर मौत

कार में आग लगने से किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। जो कार की कांच तोडक़र बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें बाहर खड़े त्रिपाठी परिवार व उनके सहयोगियों द्वारा बेरहमी से पीटा जा रहा था। इसी बीच अन्य तो किसी तरह बच निकले, लेकिन भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह की कार समेत भीतर ही जलकर मौत (Burnt Alive) हो गई।

BJP leader murder update, गांव में खड़ी जली कार और लोग (Photo- Patrika)

वहीं घटना में गंभीर रूप से घायल बिरेंद्र सिंह, शिक्षक नागेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह व मयंक सिंह को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर ले जाया गया। यहां बिरेंद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि शिक्षक योगेंद्र सिंह वेंटीलेटर पर हैं।

4 आरोपी गिरफ्तार

भाजपा नेता व उनके भाई की जघन्य हत्याकांड (BJP Leader Murder case) की खबर पर सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा रात में ही घटनास्थल पहुंचे थे। पुलिस ने मामले में 7 नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

BJP Leader Murder case, घटना स्थल पर भरतपुर-सोनहत के पूर्व विधायक सहित पुलिस (Photo- Patrika)

वहीं पुलिस ने इसमें शामिल 4 आरोपियों अक्षत त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, मन्नू त्रिपाठी और विशाल त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Published on:
17 Jun 2026 04:02 pm