कोरीया

Board exam results: प्राइवेट स्कूलों में फीस ज्यादा, लेकिन बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर रिजल्ट देने में कोरिया के सरकारी स्कूल अव्वल

Board exam results: अब मौजूदा शिक्षण सत्र 2025-26 के परिणाम पर रहेगी नजर, 20 फरवरी से शुरु होने वाली हैं 12वीं बोर्ड की परीक्षा
2 min read
Board exam results
School demo pic

बैकुंठपुर. प्राइवेट स्कूलों के मुकाबले कम फीस में शिक्षा-दीक्षा कराने वाले कोरिया के सरकारी स्कूल बोर्ड एग्जाम में लगातार सुधार कर बेहतर रिजल्ट देने लग गए हैं। बीते वर्ष 10वीं बोर्ड में जिले के 39 सरकारी स्कूल में 100 प्रतिशत जबकि 12 सरकारी स्कूलों में 80 प्रतिशत प्लस परिणाम (Board exam results) हासिल हुआ था। वहीं कई प्राइवेट स्कूल संतोषजनक नहीं दे पा रहे हैं। शिक्षा विभाग के सहायक संचालक का कहना है कि हम बोर्ड परीक्षाओं पर विशेष ध्यान देते हैं।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर की ओर से वर्ष 2025 में १०वीं ओवरऑल परिणाम 92.33 फीसदी और 12वीं में 92.44 फीसदी था। हालांकि, 12वीं-10वीं में एक भी छात्र-छात्राएं टॉप-10 में नहीं थे। लेकिन 10वीं, 12वीं में सरकारी स्कूल के दो बच्चे जिला टॉपर बने थे। 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम (Board exam results) के परिणाम में वर्ष 2023, 2024, 2025में परिणाम में बेहतर सुधार हुआ। वर्ष 2026 के बोर्ड परिणाम पर सबकी नजर रहेगी।

प्राइवेट स्कूलों की अपेक्षा कम फीस में पढ़ाई-लिखाई कराने वाले सरकारी स्कूल लगातार परिणाम बेहतर दे रहे हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2020 में 12वीं के परीक्षा परिणाम में राज्य स्तर पर जिले का स्थान 23वां और 2022 में जिला चौथे स्थान के साथ टॉप 5 में शामिल था। वहीं 2020 में 10वीं के परीक्षा परिणाम (Board exam results) में राज्य स्तर पर जिले का स्थान 19वां और 2022 में राज्य में जिले ने 8वां स्थान के साथ टॉपटेन में जगह बनाई थी।

20 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं होंगीं शुरु

शिक्षण सत्र 2025-26 में बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। जिसका समय सुबह 9 से दोपहर 12.15 बजे तक निर्धारित है। 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 20 फरवरी को भूगोल एवं भौतिक शास्त्र के साथ शुरू होगी, जो 18 मार्च तक चलेंगी। वहीं 10वीं बोर्ड की 21 फरवरी (Board exam results) से प्रथम भाषा हिन्दी के साथ शुरू होंगी, जो 13 मार्च तक चलेंगी। मौजूद शिक्षण सत्र में कुल 5619 परीक्षार्थी परीक्षा दिलाएंगे। जिले में 10वीं में 2682 और 12वीं में 2937 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। कोरिया में कुल 25 केंद्र बनाए गए हैं।

सिर्फ 8 ही प्राइवेट स्कूल ने 100 प्रतिशत दिए थे रिजल्ट

कोरिया में कुल 31 प्राइवेट स्कूल (Board exam results) के बच्चे 10वीं बोर्ड में परीक्षा दिलाए थे। जिसमें सिर्फ 8 स्कूल ही 100 फीसदी रिजल्ट दे पाए थे, जबकि कई स्कूल के परिणाम 75 फीसदी तक नहीं पहुंच पाया था। वहीं 18 प्राइवेट हायर सेकंडरी स्कूल में सिर्फ 8 ही 100 फीसदी रिजल्ट दिए थे।

39 सरकारी स्कूल में 100 प्रतिशत परिणाम

सरकारी स्कूलों में लगातार प्रयास कर परीक्षा परिणाम (Board exam results) सुधार कर रहे हैं। इससे 2025 में 10वीं में ओवर ऑल परिणाम 92.33 फीसदी और 12वीं ओवरऑल परिणाम 92.42 फीसदी आया था। 10वीं में 39 सरकारी स्कूल में 100 प्रतिशत, 12 में 80 प्रतिशत प्लस परिणाम हासिल हुआ था। वर्ष 2026 में बोर्ड परिणाम को 100 फीसदी तक पहुंचाने की कोशिश है।

कक्षा 10वीं में प्राइवेट स्कूल के थे रिजल्ट

मां सरस्वती शिश मंदिर वेस्ट चिरमिरी 50
शिश मंदिर चरचा कॉलरी 56.66
सेंट जेवियर स्कूल 64.10
किड्स वल्र्ड स्कूल 66.66
मां सर्वेश्वरी स्कूल 69.44
शकुंतला स्कूल 73.07
हिन्दी विद्यालय चरचा 86.95
महर्षि मंजूकेश्वर स्कूल 88.88

Board exam results: बोर्ड की कक्षाओं पर है विशेष ध्यान

सहायक संचालक शिक्षा जितेंद्र गुप्ता का कहना है कि सरकारी स्कूलों (Board exam results) में बोर्ड की कक्षाओं पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। इससे लगातार परीक्षा परिणाम में सुधार आ रहा है। प्रत्येक सरकारी स्कूल का परिणाम 100 फीसदी पहुंचाने की कोशिश है।

Updated on:
17 Feb 2026 07:52 pm
Published on:
17 Feb 2026 03:55 pm