कोरीया

CG latest weather updates: नवतपा के आखिरी दिन आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, लुढक़ा तापमान, भीषण गर्मी से मिली राहत

CG latest weather updates: 28 मई को कोरिया व एमसीबी जिले में नवतपा के दौरान रिकॉर्ड 44.5 डिग्री तक पहुंचा तापमान, जबकि नवतपा के पहले दिन सबसे कम 38.2 डिग्री किया गया था दर्ज
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jun 2024, 7:46 AM IST
CG latest weather updates
बैकुंठपुर. CG latest weather updates: नवतपा के आखिरी दिन रविवार दोपहर में कोरिया और एमसीबी जिले में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे भीषण गर्मी के बीच लोगों को कुछ राहत मिली। वहीं अंधड़ से कुछ इलाकों में 3 घंटे तक बिजली गुल रही। ऐसे में लोग उमस से परेशान रहे। नवतपा के पहले दिन ही इन 9 दिनों में सबसे कम 38.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।


25 मई को नवतपा (Navtapa 2024) शुरु होते ही जिलेभर में भीषण गर्मी पड़ रही थी और इसी बीच पहली बार रिकॉर्ड तोड़ अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री रेकॉर्ड हुआ है। नवतपा में दोपहर बाद सडक़ें सुनी पड़ जाती थीं।

हालांकि नवतपा के बीच में कभी-कभी मौसम बदलने से हल्की बूंदाबांदी होती रही। वहीं नवतपा के आखिरी दिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और कोरिया एवं एमसीबी जिले में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई।

अंधड़ के कारण बिजली कंपनी की प्री मानसून मेंटेनेंस की पोल खुल गई। कुछ इलाकों में 2-3 घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोग उमस भरी गर्मी से हलाकान नजर आए।

ऐसे बीते नवतपा के 9 दिन

अधिकतम तापमान (डिग्री में)
25 मई 38.2
26 मई 38.4
27 मई 40.1
28 मई 44.5
29 मई 44.1
30 मई 43.8
31 मई 42.6
1 जून 41.1
2 जून ….

Updated on:
3 Jun 2024, 7:46 AM IST
Published on: