
Nautapa 2024:सरगुजा संभाग में पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। पूरे संभाग में लू जैसी स्थिति बनी हुई है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह 9 बजे के बाद से ही सूर्य की किरणें आग उगल रही हैं। शरीर झुलसा देने वाली गर्मी से परेशान हैं। वहीं बुधवार को अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मई महीनें में 11 वर्ष बाद अंबिकापुर का तापमान 44.2 डिग्री पहुंचा है। इससे पूर्व वर्ष 2023 में 44.8 डिग्री पहुंचा था।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार राजस्थान की ओर से आने वाली पश्चिमी गर्म हवा के प्रवेश का क्रम उत्तरी छत्तीसगढ़ में जारी है। इसके प्रभाव से सरगुजा संभाग में भीषण गर्मी पड़ रही है। आग की तरह चिलचिलाती धूप (Nautapa 2024) से लोग परेशान हैं। लोग घरों में ही दुबके रह रहे हैं। सुबह 11 बजे के बाद सडक़ों पर सन्नाटा पसर जा रहा है।
लोग आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। वहीं तापमान में लगातार वृद्धि होने से लोगों को घरों में भी राहत नहीं है। कुलर व पंखों से भी गर्म हवा निकल रही है।
मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट के अनुसार आगे आने वाले दिनों में लू का प्रभाव बने रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि १-२ दिनों तक अधिकतम तापमान में उछाल देखा जा सकता है।
वहीं तापमान के बढऩे से स्थानीय संवहनी हवाओं का प्रभाव भी सरगुजा संभाग (Nautapa 2024) पर दिख रहा है। शाम को आसमान मेघमय हो गया और कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा भी हुई। अंबिकापुर में भी बूंदाबादी दर्ज की गई।
अम्बिकापुर - 44.2
बलरामपुर - 45.6
जशपुर डुमरबाहर - 43.6
कोरिया बैकुंठपुर - 44.1
सूरजपुर - 45.0
Updated on:
30 May 2024 10:53 am
Published on:
29 May 2024 08:31 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
